{"_id":"574f28c74f1c1b1f5c109088","slug":"police-arrest-bike-theif-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा मोटर साइकिल चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा मोटर साइकिल चोर
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक चोर पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावीर पुलिस ने मंगलवार सायं को सिंघाना रोड से कुलदीप वासी मौसनुता को 10 मई को रघुनाथपुरा के हनुमान मंदिर से चोरी की गई मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया। जिसको बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन के लिए नसीबपुर जेल भेज दिया।
महावीर पुलिस चौकी इंचार्ज युद्धवीर सिंह ने बताया कि गत 20 मई को गांव रसूलपुर निवासी प्रदीप पुत्र अमीलाल मोटरसाइकिल द्वारा रघुनाथपुरा हनुमान मंदिर आया था। इसी दौरान उसकी मोटर साइकिल चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत प्रदीप ने शहर थाना नारनौल में दी। मंगलवार शाम के समय चौकी इंचार्ज एएसआई युद्धवीर व एचसी रमेश कुमार सिंघाना रोड पर गश्त पर थे, तभी हीरो होंडा चौक से बिना नंबर प्लेट के एक मोटर साइकिल आती हुई दिखाई दी। उन्होंने मोटर साइकिल को रुकवाया और कुलदीप से उसके कागजात दिखाने को कहा, जोकि नहीं मिले। इस पर पुलिस को चोरी की मोटर साइकिल होने का शक हुआ। इस पर उन्होंने मोटर साइकिल के इंजन व चेचिस नंबर को चेक किया गया तो मोटरसाइकिल 10 मई को रघुनाथपुरा के मंदिर से चोरी हुई मोटर साइकिल से मिलान हुआ। इसके बाद उन्होंने कुलदीप से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना आरोप कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह उक्त मोटर साइकिल को बेचने की फिराक में था इसीलिए उसने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी ताकि कोई पहचान न कर सके।