फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   panchayati land, incroachment, notice, narnaul

पंचायती भूमि पर कब्जा करने वालों को मिलेंगे नोटिस

Tue, 10 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 10 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
गांव छापड़ा सलीमपुर की पंचायत भूमि पर अवैध कब्जा होने के कारण पट्टे पर बोली छोड़ने की कार्यवाही स्थगित हो गई। इसके चलते ग्राम पंचायत ने निर्णय लिया कि कब्जाधारकों को नोटिस देकर जमीन को मुक्त करवाई जाए। इसके लिए ग्राम पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित कर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को पत्र भेजा है। प्रशासन के नियम अनुसार ग्राम पंचायत ने पंचायती जमीन की बोली छोड़ने का कार्य दो रोज पूर्व किया था ताकि बोली छोड़कर बोलीदाताओं को काश्त के लिए भूमि दी जाए, लेकिन बोलीदाताओं के विरोध के कारण बोली नहीं छूट पाई।
विज्ञापन


बोलीदाताओं का कहना था कि बोली की राशि एक साथ पूरी जमीन की अदा करनी पड़ती है बावजूद इसके  बोलीदाताओं को जमीन काश्त के लिए कम मिल पा रही है। गांव की सरपंच रामरती ने बताया कि बोली छोड़ने से पहले पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को चौकीदार के माध्यम से ग्राम सभा में बुलाने का कार्य किया गया था, लेकिन कब्जा धारक बोली में नहीं पहुंचे इसलिए पंचायत द्वारा उनको नोटिस भेजकर कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर  अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। डीएस प्रधान ओमप्रकाश छापड़ा ने बताया  कि पंचायती भूमि पर कई सालों से कब्जा किया हुआ है बोलीदाताओं को बोली की  राशि पूरी अदा करने के बावजूद उन्हें पूरी जमीन नहीं मिल पाना एक चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed