{"_id":"5883a8284f1c1b632af001b7","slug":"palace-gold-jwelery-cash-police-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद हवेली से नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद हवेली से नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला बड़ का कुआं में चोरों ने एक बंद हवेली के ताले तोड़ कर नकदी, सोना-चांदी के जेवरात व कीमती सामान चुरा ले गए। कई दिन बाद हवेली मालिक गजेंद्र कुमार शनिवार को दोपहर वहां पहुंचे तो उसे घटना की जानकारी लगी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर मकान मालिक के बयान पर चोरी के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित ने बताया कि उनका परिवार कई दिनों से मोहल्ला बड़ का कुआं स्थित पुरानी हवेली को छोड़ कर हुड्डा में रह रहा है। इसके चलते उनकी हवेली बंद रहती है। हालांकि 5-7 दिन में परिवार के सदस्य हवेली को संभालने के लिए आते रहते हैं। चोरों ने इस बंद हवेली के ताले तोड़ कर अंदर संदूक व अलमारी में रखी करीब 30-35 हजार रुपए की नकदी, सोना-चांदी के जेवरात 2 अंगूठी, 2 जोड़ी कानों के कुंडल, 4 जोड़ी चांदी के पाजेब, कीमती बर्तन व कपड़े चुरा ले गए। शनिवार दोपहर को गजेन्द्र नंबरदार अपनी हवेली को संभालने के लिए मोहल्ला बड़ का कुआं पहुंचा तो हवेली के मेन गेट का ताला टूटा देखा। इस पर उसे हवेली में चोरी होने का शक हुआ। गजेंद्र ने बताया कि अंदर जाकर देखा तो वहां रखी संदूक व अलमारी के ताले टूटे हुए थे तथा उनमें रखी नकदी, जेवरात, कपड़े व बर्तन आदि गायब थे। इसके बाद गजेंद्र ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मौका-मुआयना कर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।