{"_id":"64d076ad5c061da4ef082114","slug":"nuh-violence-attempts-to-spoil-atmosphere-in-narnaul-threats-to-people-of-a-particular-community-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh Violence: नारनौल में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, विशेष समुदाय के लोगों को मिली धमकी, गेट पर बरसाई ईंट व पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Nuh Violence: नारनौल में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, विशेष समुदाय के लोगों को मिली धमकी, गेट पर बरसाई ईंट व पत्थर
Mon, 07 Aug 2023 10:14 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:14 AM IST
सार
नारनौल के मोहल्ला प्रताप नगर में विशेष समुदाय के लोगों को शहर छोड़ने और मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस परिजनो की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नूंह की घटना के बाद से नारनौल में प्रदर्शन हो रहे हैं। अब तक शांत चल रहे नारनौल में भी माहौल खराब करने का प्रयास शुरू हो गए हैं। इसमें मोहल्ला प्रताप नगर में एक किराये के मकान में रहा रहे विशेष समुदाय के लोगों को रविवार रात बाइक सवारों ने शहर छोड़ने और मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। जिस मकान में लोग रहा रहे हैं, उसके गेट पर ईंट और पत्थर भी बरसाए गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मेरठ के सरघाना तहसील के गांव मुल्हेडा निवासी हाल मोहल्ला प्रताप नगर निवासी जावेद ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह मोहल्ला प्रताप नगर में अजीत सिंह पहलवान के मकान पर किराये पर रहता है। मौहल्ला प्रताप नगर में किराये के मकान में आमिर पुत्र कासिम, साहिल पुत्र अकील, अजोम पुत्र अकील मुईन. सहुदीन छह अगस्त को मकान पर थे। रात्रि को गेट बंद था। इस दौरान कुछ बाइक सवारों ने घर के सामने आकर धमकी दी और फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज किया हैं। सूचना मिलने पर रात को ही एएसपी प्रबीना पी, शहर थाना प्रभारी रविंदर, सीआईए सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। रात 12 बजे तक पुलिस के अधिकारी जांच में जुटे रहे।
विज्ञापन
सुरक्षा की मांग की
मोहल्ला प्रताप नगर निवासी विशेष समुदाय के लोगों ने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की हैं। इसके चलते रात को दो पुलिस कर्मी घर पर तैनात किए गए थे।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। जहां घटना हुई हैं, उसके सामने वाले घर में सीसीटीवी लगे हुए हैं। जिसमें पूरी घटना कैद हो गई हैं। पुलिस ने सीसीटीवी अपने कब्जे में लें ली हैं।
विज्ञापन