फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: Two youths beat up the sarpanch of Nehru Nagar village

नारनौल: गांव नेहरूनगर के सरपंच से दो युवकों ने की मारपीट, कनपटी पिस्तौल लगा मांगा चुनाव का खर्चा

Wed, 11 Jan 2023 12:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 12:28 PM IST
सार

कनपटी पर पिस्तौल  लगा चुनाव का खर्चा मांगा,वह छुड़ाकर वहां से भाग गया और एक घर के अंदर छिप गया। दोनों आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने किया मामला दर्ज। 

विज्ञापन
Narnaul: Two youths beat up the sarpanch of Nehru Nagar village
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारनौल के गांव नेहरूनगर के सरपंच से दो युवकों ने पिस्टल की नोक पर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सुनील ने बताया कि वह गांव नेहरूनगर (गड़वा) का मौजूदा सरपंच है। मंगलवार को  वह वह शाम लगभग 6ः30 बजे आंगनबाड़ी के अंदर खड़ा था। इस दौरान वहां पर निखिल उर्फ जागे निवासी नेहरूनगर एवं बिजेंद्र उर्फ बिरजू निवासी भुंगारका दोनों आए।
विज्ञापन


जागे उर्फ निखिल ने पिस्टल निकाल कर उसकी कनपटी पर लगा दिया तथा उससे मारपीट करने लगे। साथ ही उससे आरोपी चुनाव का खर्चा भी मांगने लगा। वह छुड़ाकर वहां से भाग गया और एक घर के अंदर छिप गया। दोनों आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर एक अन्य व्यक्ति आ गया। उससे भी मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह भाग कर अपने घर में छिप गया था। वहां आकर भी दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों को देखकर वो भाग गए और जाते समय जान से मारने की धमकी दे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed