{"_id":"63be5e181255db65f2549844","slug":"narnaul-two-youths-beat-up-the-sarpanch-of-nehru-nagar-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल: गांव नेहरूनगर के सरपंच से दो युवकों ने की मारपीट, कनपटी पिस्तौल लगा मांगा चुनाव का खर्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नारनौल: गांव नेहरूनगर के सरपंच से दो युवकों ने की मारपीट, कनपटी पिस्तौल लगा मांगा चुनाव का खर्चा
Wed, 11 Jan 2023 12:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 11 Jan 2023 12:28 PM IST
सार
कनपटी पर पिस्तौल लगा चुनाव का खर्चा मांगा,वह छुड़ाकर वहां से भाग गया और एक घर के अंदर छिप गया। दोनों आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने किया मामला दर्ज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नारनौल के गांव नेहरूनगर के सरपंच से दो युवकों ने पिस्टल की नोक पर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में सुनील ने बताया कि वह गांव नेहरूनगर (गड़वा) का मौजूदा सरपंच है। मंगलवार को वह वह शाम लगभग 6ः30 बजे आंगनबाड़ी के अंदर खड़ा था। इस दौरान वहां पर निखिल उर्फ जागे निवासी नेहरूनगर एवं बिजेंद्र उर्फ बिरजू निवासी भुंगारका दोनों आए।
विज्ञापन
जागे उर्फ निखिल ने पिस्टल निकाल कर उसकी कनपटी पर लगा दिया तथा उससे मारपीट करने लगे। साथ ही उससे आरोपी चुनाव का खर्चा भी मांगने लगा। वह छुड़ाकर वहां से भाग गया और एक घर के अंदर छिप गया। दोनों आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
शोर सुनकर एक अन्य व्यक्ति आ गया। उससे भी मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह भाग कर अपने घर में छिप गया था। वहां आकर भी दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों को देखकर वो भाग गए और जाते समय जान से मारने की धमकी दे गए।