फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: Silver statue, umbrella and money stolen from donation box from Mahasar Mata temple

Narnaul: महासर माता मंदिर से चांदी की प्रतिमा, छत्र व दानपात्र से रुपये चोरी

Tue, 05 Nov 2024 10:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 10:55 PM IST
सार

चोरों ने मंदिर का मुख्य दरवाजा व माता के स्थान का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन
Narnaul: Silver statue, umbrella and money stolen from donation box from Mahasar Mata temple
महासर माता मंदिर से चांदी की प्रतिमा, छत्र व दानपात्र से रुपये चोरी - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल क्षेत्र के महासर माता मंदिर में सोमवार रात को मंदिर में माता की चांदी की प्रतिमा, छत्र के साथ दानपात्र में से नकदी चोरी हो गई।  मंदिर के पुजारी मुकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। माता की चांदी की प्रतिमा ढाई किलो और चांदी का छत्र डेढ़ से दो किलो के आस पास का था।

विज्ञापन


चोरी की घटना को लेकर माता के भक्तों में मायूसी छाई हुई है। अटेली पुलिस ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। मंदिर के पुजारी मुकेश कुमार माता की सेवा, पूजा पाठ व आरती समय पर करते हैं। यह दिनचर्या प्रतिदिन चलती रहती है। पुजारी मंदिर में सोमवार रात को आरती कर व मंदिर के कपाट बंद कर अपने घर चला गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह वह 4 बजे आरती के लिए मंदिर में आया तो मंदिर के प्रथम दरवाजे का ताला व कुंदा टूटा हुआ दिखाई दिया। वह अंदर गया तब मंदिर का दरवाजा भी टूटा हुआ दिखाई दिया, तो मंदिर के अंदर से एक चांदी का छत्र व माता रानी कि चांदी की मूर्ति भी गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एक दानपात्र का ताला भी टूटा मिला। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पाया कि 3 नौजवान लड़के अपने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे और चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed