{"_id":"57c48ab74f1c1b644b2cba72","slug":"narnaul-news-crime-teacher-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में शिक्षकों के बीच चले लात-घूंसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में शिक्षकों के बीच चले लात-घूंसे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को संस्कार एवं शिष्टाचार का पाठ पढ़ाने वाले दो गुरुजियों के बीच में जमकर लात घूंसे चले। महेंद्रगढ़ के गांव बूचावास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूल के सामाजिक एवं पीटीआई का मीड डे मील को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों में अध्यापकों में मारपीट हो गई। जिसमें एक अध्यापक को चोटें आई जिसको सिविल अस्पताल में लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।
गांव बुचावास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामाजिक अध्यापक राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कक्षा एक के इंचार्ज हैं। बच्चों ने राजेंद्र को शिकायत की थी कि आज मीड डे मील में पुरी और सब्जी मिली थी लेकिन वह उन्हें भर पेट नहीं मिली। राजेंद्र ने बताया कि इसके लिए उन्होंने मीड डे मील इंचार्ज से बातचीत की और बच्चों की शिकायत से अवगत करवाया। इसी दौरान स्कूल का पीटीआई कक्षा को छोड़कर वहां आ गया और उनसे बहस करने लगा। दोनों अध्यापकों में कहासुनी हुई और पीटीआई ने उसके सिर पर ईंट मारी। जिससे वह घायल हो गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है।