{"_id":"64cd0bd74bc5cf961d032fc3","slug":"narnaul-case-registered-for-making-objectionable-remarks-against-particular-community-on-social-media-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: सोशल मीडिया पर विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर वायरल किया वीडियो, हिस्ट्रीशिटर पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: सोशल मीडिया पर विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर वायरल किया वीडियो, हिस्ट्रीशिटर पर केस
Fri, 04 Aug 2023 08:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 04 Aug 2023 08:01 PM IST
सार
एसपी विक्रांत भूषण ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा, किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो, फोटो या अभिलेख ना डालें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोपी पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी सदर थाना नारनौल का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पहले से हत्या का प्रयास, मारपीट, लूट, छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट के करीब 16 मामले दर्ज हैं।
आरोपी ने फेसबुक पर वीडियो वायरल किया हुआ था, जिसमें आरोपी एक विशेष समुदाय पर लांछन लगाकर बदले की भावना से व्यक्तियों को मारने की बात कह रहा है। वीडियो में राष्ट्रीय एकता के खिलाफ प्रभाव डालने वाला भाषण दिया गया है। आरोपी वीडियो में अपना नाम कालू निवासी गोद बता रहा है।
वायरल वीडियो के प्रभाव से समाज में शांति व कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। समुदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसपी विक्रांत भूषण ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा, किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो, फोटो या अभिलेख ना डालें। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह ना फैलाएं।
यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। जिले में माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा की सख्त कार्रवाई की जाएगी।