फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   murder, victim, 14, days, court

हत्या के आरोपी को भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
सतनाली थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुरा में शुक्रवार देर सांय खेत में बने एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले एक प्रवासी युवक के शव के मामले में सतनाली पुलिस ने हत्यारोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सतनाली थाना  प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि श्यामपुरा में संदिग्ध हालात में मिली लाश मामले में हत्यारोपी सतपाल को शनिवार देर रात सतनाली के रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर उसे सोमवार को एक दिन पुलिस रिमांड के बाद दोबारा महेंद्रगढ़ अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सतपाल ने  कुलदीप की हत्या की बात कबूली है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बयान में बताया है कि शुक्रवार को उसने व कुलदीप ने खेत में एकत्रित बैठकर शराब पी रहे थे इसी बीच किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई और हाथापाई  के दौरान नशे में उसने तैश में आकर कुलदीप का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि सतनाली थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुरा में शुक्रवार देर सांय एक खेत में बने मकान में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था, मृतक के शरीर पर चोटों व गले पर किसी चीज से  दबाने के निशान थे जिससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला कासगंज गांव कुचला निवासी लगभग 40 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह जाति राजपूत के रूप में हुई। पुलिस ने श्यामपुरा की सरपंच बिंदिया देवी के पति देवी सिंह की शिकायत के आधार पर खेत मालिक सतपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed