{"_id":"67aa2177a19b70ebd6f28c3ff0341987","slug":"murder-dead-bidy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ पैर बांध फेंका शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथ पैर बांध फेंका शव
नारनौल/महेंद्रगढ़
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कोटिया में मंगलवार रात एक किसान का शव ट्यूबवेल पर संदिग्ध हालात में मिला। डीएसपी महेंद्रगढ़ ने सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया। वहां पर उन्होंने मौका मुआयना किया और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा दिया। पुलिस ने उसके भाई बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
मृतक के भाई देशराज पुत्र बलवंत पुलिस को बयान दिया है कि 25 अगस्त की रात उसका भाई रामकिशन करीरा रास्ते पर नहर के पास वाले ट्यूबवेल पर मोटर चलाने और रखवाली करने गया था। वह वापस घर नहीं आया तो परिजनों ने सोचा वह देखरेख के लिए वहीं सो गया होगा। जब वह सुबह खुद खेतों को पानी देने के ळिए आया तो देखा कोटड़ी का दरवाजा बंद है, आवाज लगाने पर कोई उत्तर नहीं मिला। कोटड़ी में झांका तो उसने पाया कि उसका भाई अंदर बंद है और उसके हाथ पैर बंधें हैं। बलवंत ने बताया कि वह गांव के सरपंच के पास जाकर जानकारी दी और पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर दरवाजे को खोला तो उसका भाई रामकिशन मृत पड़ा था। उसके हाथ-पैर बंधे थे, उसे रजाई से ढका गया था। उसने ट्रांसफार्मर चेक किया तो उसकी टंकी के तीन तार कटे थे और पांच-छ नट
विज्ञापन
खुलकर नीचे रखे हुए थे।
डीएसपी ओमप्रकाश और थाना प्रभारी सूबे सिंह ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक रामकिशन खेतीबाड़ी का कार्य करता था। उसके एक बेटा है जिसकी शादी हो गई है और वह गुड़गांव में किसी कंपनी में कार्य करता है।
विज्ञापन