{"_id":"631c8acc7c60060af968e85e","slug":"accident-in-jind-of-haryana-on-national-highway-152-d","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Haryana: जींद में NH 152-D पर दो गाड़ियों में आमने-सामने की टक्कर, महिला डॉक्टर समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Haryana: जींद में NH 152-D पर दो गाड़ियों में आमने-सामने की टक्कर, महिला डॉक्टर समेत तीन की मौत
Sat, 10 Sep 2022 06:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 10 Sep 2022 06:32 PM IST
सार
चिकित्सक समेत तीन की मौत हो गई। नेशनल हाईवे वन-वे होने के कारण हादसा हुआ। महिला चिकित्सक का बेटा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद में जामनी गांव के नजदीक नेशनल हाईवे-152 डी शनिवार शाम को लगभग चार बजे दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक महिला चिकित्सक समेत चार लोग घायल हो गए। नेशनल हाईवे एंबुलेंस ने सभी को असंध के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि महिला चिकित्सक का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में कार्यरत डॉ. शिवानी गुप्ता शामिल हैं जबकि एक अन्य राजस्थान के झुंझनू जिले के टोला सही ढाणी निवासी विजय और अंबाला जिले के गांव तेजामोड़ी निवासी अजय शामिल हैं। मृतक चिकित्सक का शव जींद के नागरिक अस्पताल में जबकि दो अन्य के शव असंध के नागरिक अस्पताल में रखे गए हैं।
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि जामनी गांव के नजदीक 152-डी नेशनल हाईवे पर काम काज के चलते वन-वे किया गया था। एक ही रास्ता होने के कारण वाहन आमने-सामने से आ रहे थे। इस दौरान गुरुग्राम के सेक्टर 10 निवासी डॉ. शिवानी गुप्ता अपनी कार में बेटे अमित के साथ अपनी रिश्तेदारी में पटियाला जा रही थी।
विज्ञापन
जब वह जामनी गांव के पास पहुंची तो सामने से एक कार में सवार होकर राजस्थान के झुंझनू जिले के टोला सही ढाणी निवासी विजय की कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें कार चालक विजय व उसका दोस्त अजय थे। दोनों कारों में चार लोग सवार थे। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल असंध में दाखिल करवाया गया।
यहां पर चिकित्सकों ने डॉ. शिवानी गुप्ता, विजय तथा एक अन्य को मृत घोषित कर दिया जबकि डॉ. शिवानी गुप्ता के बेटे अमित व दो अन्य घायलों को करनाल के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।