{"_id":"64c0ce8d1201e60ae5041a28","slug":"mahendragarh-commerce-faculty-spokesperson-died-under-suspicious-circumstances-suicide-note-found-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: कॉमर्स संकाय प्रवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतक के पास मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mahendragarh: कॉमर्स संकाय प्रवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतक के पास मिला सुसाइड नोट
Wed, 26 Jul 2023 01:13 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:13 PM IST
सार
सतनाली के एक निजी स्कूल संचालक द्वारा वेतन न दिए जाने, जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। उसी से तंग होकर आत्म हत्या किए जाने की बात कही गई है। लेकिन प्रवक्ता के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं और आरोपी स्कूल संचालक को गिरफ्तार नहीं किए जाने तक शव लेने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महेंद्रगढ़ के निजी स्कूल के काॅमर्स संकाय के प्रवक्ता की सतनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव के पास एक जहरीला पदार्थ की डिब्बी मिली है। इसके अलावा त कॉमर्स प्रवक्ता के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
निजी स्कूल संचालक पर वेतन न देने और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
जिसमें उसने सतनाली के एक निजी स्कूल संचालक द्वारा वेतन न दिए जाने, जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। उसी से तंग होकर आत्म हत्या किए जाने की बात कही गई है। लेकिन प्रवक्ता के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं और आरोपी स्कूल संचालक को गिरफ्तार नहीं किए जाने तक शव लेने से इनकार कर रहे हैं। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम महेंद्रगढ़ करवाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने रोहतक पीजीआई से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मिली जानकारी के अनुसार जिला भिवानी, तहसीलदार लोहारू के गांव ढाणा जोगी निवासी सतीश (27) एक साल से सतनाली के एक निजी स्कूल में बतौर कॉमर्स प्रवक्ता के रूप में कार्यरत था और वह गांव सतनाली में एक कमरा लेकर अकेला रहता था। मंगलवार की रात को सतनाली में उसके कमरे में वह बेहोशी की अवस्था में पड़ा मिला। रात को ही मकान मालिक ने सरपंच को सूचना दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद सरपंच ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
डेढ़ महीने पहले लोहारू पुलिस में दी थी शिकायत
मृतक सतीश ने 08 जून को लोहारू पुलिस में निजी स्कूल संचालक के खिलाफ शिकायत दी थी। उसने शिकायत में बताया था कि निजी स्कूल संचालक ने उसके वेतन में वृद्धि नहीं की। इस वजह से उसने मई 2023 में स्कूल छोड़ दिया था। इसके बाद उसने वहीं सतनाली में दूसरे निजी स्कूल में काम करना शुरू कर दिया । पहले वाले स्कूल संचालक से उसने 6 जून 2023 काे बकाया वेतन दिए जाने के लिए फोन पर बात की थी। इस दौरान निजी स्कूल संचालक ने उसको गालियां दी एवं जान से मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा अन्य साथियों के माध्यम से दबाव भी बनाया गया। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो चुका।
यह लिखा सुसाइड नोट में
सुसाइड नोट के माध्यम से मृतक सतीश ने पुलिस अधीक्षक के नाम लेटर लिखा है। उसने लेटर में बताया कि 25 मई 2022 से 17 मई 2023 तक निजी स्कूल में बतौर पीजीटी कॉमर्स पद पर कार्यरत रहा। वेतन में वृद्धि नहीं होने की वजह से उसने 19 मई 2023 को पीआरएस स्कूल ज्वाइन कर लिया। जब बकाया वेतन के बारे में निजी स्कूल संचालक से फोन पर बात की तो उसने बहुत ही अभ्रद्र गालियां दी व जान से मारने की धमकी दी, जिसकी शिकायत उसने लोहारू थाने में दी हुई है। लोहारू पुलिस ने उसकी शिकायत को नजर अंदाज किया वापस उसी का डांटा। 24 जुलाई को सतनाली मार्केट कई लोगों ने उसे बताया कि निजी स्कूल संचालक आपको मरवाएगा। उसने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निवेदन किया। उसकी आत्म हत्या के पीछे उक्त निजी स्कूल संचालक जिम्मेवार है।