फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   loan, branch, maneger, arest, case,

लोन पास करवाने के एवज में ली रिश्वत, काबू

Fri, 17 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
loan, branch, maneger, arest, case,
रिश्वत के आरोपी को ले जाती पुलिस।
स्थानीय पुलिस ने वीरवार देर शाम को माजरा खुर्द निवासी प्रदीप पुत्र कैलाश की शिकायत पर हरियाणा खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड कार्यालय नारनौल में अपने आप को ब्रांच मैनेजर बताकर लोन पास करवाने की एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लेते हुए करनाल के रिसालवा निवासी रोहताश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि गांव माजरा खुर्द निवासी प्रदीप ने बेरोजगारी के चलते अपने गांव में ही डिस्पोजल कप की फैक्टरी लगाने के लिए प्रधानमंत्री स्वरोजगार के तहत हरियाणा खादी एवं ग्राम उद्योग कार्यालय नारनौल से 10 लाख का लोन लेने के लिए आवेदन किया था। वीरवार को अपने लोन पास होने की स्थिति जानने के लिए खादी एवं ग्राम उद्योग कार्यालय नारनौल में पहुंचा था। लोन पास के बारे में जब प्रदीप ने वहां पर कंप्यूटर पर बैठे एक व्यक्ति पूछा तो वह व्यक्ति उसे आफिस से बाहर ले गया और कहा कि वह कार्यालय का मैनेजर है। उसका लोन उसे ही पास करना है। इसलिए लोन पास करने की एवज में लोन की राशि का 2 प्रतिशत देना पड़ेगा।  इसके बाद वह वापस अपने घर आ गया। कुछ समय बाद प्रदीप अपने किसी रिश्तेदार को साथ लेकर दोबारा उक्त कार्यालय पहुंचा।
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर की बात रिकार्ड
इस  दौरान उसने अपने मोबाइल फोन की रिकार्डिंग आन कर कंप्यूटर सीट पर बैठे कथित मैनेजर के पास पहुंचा। इस दौरान प्रदीप व उसके रिश्तेदार ने तथाकथित  मैनेजर से कहा कि वह गरीब आदमी है और 20 हजार रुपये नहीं दे सकता। उसके पास आय का कोई और साधन नहीं है, परंतु कथित मैनेजर नहीं माना और प्रदीप से पैसे मांगने का दबाव बनाते हुए कहा कि उसे आज ही रुपये देने पड़ेंगे। इसके बाद ही उसकी फाइल आगे जाएगी। कथित मैनेजर ने प्रदीप से कहा कि 3 बजे तक मीटिंग होनी है। इसके बाद उसके दस्तावेज आगे भेजने पड़ेंगे। इस पर प्रदीप ने पैसे देने की हां भर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
इसके बाद प्रदीप व उसका रिश्तेदार पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर कार्यालय पहुंचे जहां एक लिखित शिकायत व रिश्वत मांगने की रिकार्ड की पेश की। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ता द्वारा पेश की गई फोन रिकार्डिंग सुनने के तुरंत बाद डीएसपी महेश कुमार कनीना को फोन करके अपने कार्यालय बुलाया और पीड़ित द्वारा दी शिकायत को मार्क कर तुरंत कार्यवाही करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जानकारी उपायुक्त नारनौल को देकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने का अनुरोध किया।

ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
इस कार्यवाही को अंजाम देने के लिए उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने नायब  तहसीलदार रत्न लाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। वहीं पुलिस की ओर से डीएसपी को जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद डीएसपी महेश कुमार व नायब तहसीलदार ने टीम गठित की व शिकायतकर्ता को 2-2 हजार के पांच नोटों पर पाउडर लगाकर दिया और कहा कि वह आरोपी को रुपये देने के बाद अपने सिर पर हाथ फेर कर टीम को इशारा करे।

आरोपी को रंगे हाथों किया काबू
कार्यवाही को अंजाम देने के लिए टीम शिकायतकर्ता के साथ मोहल्ला जमालपुर स्थित हरियाणा खादी ग्राम उद्योग बोर्ड कार्यालय नारनौल पहुंची। कार्यालय में शिकायतकर्ता द्वारा रुपये देने का इशारा मिलते ही टीम ने तुरंत आरोपी को काबू कर लिया तथा उसकी तलाशी ली। जिसमें आरोपी की जेब से नायब तहसीलदार द्वारा दिए गये दो-दो हजार रुपये के नोट बरामद हुए।

दो दिन पहले पहुंचा था कार्यालय
हरियाणा खादी ग्राम उद्योग बोर्ड कार्यालय नारनौल में कार्यरत जिला प्रभारी संदीप ने बताया कि कार्यालय में कोई कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं होने पर आरोपी रोहताश पुत्र हवा सिंह रिसालवा जिला करनाल को नारनौल बुलाया था।  परंतु अभी तक उसे कार्यालय में किसी भी प्रकार की नियुक्ति नहीं हुई थी। बस उसे कंप्यूटर चलाने का कितना अनुभव है। यहीं देखने के लिए कंप्यूटर सीट पर बैठाया था। इस दौरान प्रदीप की लोन पास की फाइल देखकर उसके मन में लालच आ गया और उसने दूसरे ही दिन अपने आप को ब्रांच मैनेजर बताकर लोन पास करवाने के एवज में प्रदीप से 20  हजार रुपये की मांग कर बैठा परंतु प्रदीप की सूझबूझ व पुलिस प्रशासन के  सहयोग में आरोपी धरा गया।

डीएसपी करेंगे मामले की जांच
पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ रिश्वत के पैसे मिलने पर पीसी एक्ट व धारा 170 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शुक्रवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया है। जहां पुलिस ने न्यायालय से आरोपी का एक दिन  का रिमांड मांगा। इस मामले में कार्यालय के किसी अन्य कर्मचारी व अधिकारी का अंदेशा होने के कारण मामले की जांच डीएसपी महेश कुमार को सौंप दी गई है।

लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा है। मामले में अन्य किसी का हाथ तो नहीं है, यह सब जानने के लिए आरोपी को एक  दिन के रिमांड पर लिया गया है। - हामिद अख्तर, एसपी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed