{"_id":"648c1ea4472bfc2400056e27","slug":"kachdhari-gang-active-in-rangrao-colony-of-mahendragarh-theft-in-four-houses-in-single-night-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: रंगराव कॉलोनी में कच्छाधारी गिरोह सक्रिय, एक ही रात में चार घरों में चोरी की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mahendragarh: रंगराव कॉलोनी में कच्छाधारी गिरोह सक्रिय, एक ही रात में चार घरों में चोरी की वारदात
Fri, 16 Jun 2023 02:04 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:04 PM IST
सार
कच्छाधारी गिरोह ने कस्बे की रंगराव कॉलोनी में चार घरों को निशाना बनाया। चोर रविंद्र ठेकेदार, डॉ. पिंकी, अनिल कमांडों और आलोक कुमार के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह मकान मालिक उठे तो सामान बिखरा देखकर हैरान रह गए। खिड़कियों की ग्रील उखाड़ी हुई थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महेंद्रगढ़ के कनीना कस्बे की रंगराव कॉलोनी में कच्छाधारी गिरोह ने चार घरों की दीवार फांद कर लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयान किया तथा फिंगर प्रिंटस एक्सपर्ट ने विभिन्न जगहों से प्रिंगर प्रिंटर्स लिये। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें छह लोग कच्छ और बनियान में दिखाई दे रहे हैं। उनकी उम्र भी लगभग 22 से 30 वर्ष तक लग रही है।
विज्ञापन
लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार की रात को कच्छाधारी गिरोह ने कस्बे की रंगराव कॉलोनी में चार घरों को निशाना बनाया। चोर रविंद्र ठेकेदार, डॉ. पिंकी, अनिल कमांडों और आलोक कुमार के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह मकान मालिक उठे तो सामान बिखरा देखकर हैरान रह गए। खिड़कियों की ग्रील उखाड़ी हुई थी। इस दौरान अनिल कमांडों और रविंद्र ठेकेदार की बाइक तथा डॉ. पिंकी की स्कूटी चोरी कर ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक चोरी के सामान का आंकलन नहीं हो पाया था। पीड़ित सामान चेक कर ही पुलिस को शिकायत देंगे।
विज्ञापन