फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jewelry and cash worth lakhs stolen from home in Narnaul

Narnaul: घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी, परिवार गया था जयपुर सवामणी लगाने, अटेली के राता कला गांव की घटना

Fri, 28 Apr 2023 02:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Apr 2023 02:08 PM IST
सार

गांव राता कला निवासी अजय शर्मा गत 22 अप्रैल को अपने परिवार के साथ जयपुर हनुमान मंदिर में सवामणी करने गया था। जब 27 अप्रैल को वापस आकर देखा तो उसके होश उड़ गए। मकानों के ताले टुटे हुए थे। सोने चांदी के लाखों रुपए के आभूषण गायब थे। 

विज्ञापन
Jewelry and cash worth lakhs stolen from home in Narnaul
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नारनौल के अटेली-कनीना सड़क मार्ग पर स्थित गांव राता कला में चोरों ने एक मकान का ताला तोड कर लाखों रुपए के आभूषण व हजारों रुपए की नगदी चुरा कर ले गए। परिवार के सदस्य जयपुर में हनुमान जी के मंदिर में सवामणि लगाने गए हुए थे। घर वापस आये तो ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


पुलिस शुरू की जांच
जानकारी के अनुसार गांव राता कला निवासी अजय शर्मा गत 22 अप्रैल को अपने परिवार के साथ जयपुर हनुमान मंदिर में सवामणी करने गया था। जब 27 अप्रैल को वापस आकर देखा तो उसके होश उड़ गए। मकानों के ताले टुटे हुए थे। सोने चांदी के लाखों रुपए के आभूषण गायब थे। घर का सभी सामान खुर्द बुर्द था। पुलिस टीम फिंगर प्रिंट्स टीम की मोजुदगी में कार्रवाई करते हुए चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


ये समान हुआ चोरी
पीड़ित ने बताया कि चोर घर में उसकी माता द्रोपदी की अलमारियों से एक सैट हार, 18 अंगुठिया, एक माथे का टीका, एक जोड़ी नथ, 6 जोडे कान के टाप्स, 10 नाक कि लौंग, चार चुडिया, दो गले की सोने की चैन, 15 जोडी पाजेब चांदी, 50 चांदी के सिक्के, 10 जोड़ी चुटकी चांदी, तीन जोड़ी बच्चों के कान व नाक की सोने की लोंग तथा 35000 हजार रूपये कैश और उसकी पत्नी कोमल की अलमारी से 2 सेट हार, 9 अगुठी, 2 चैन, 6 जोडी कान के टाप्स व झुमके, एक टीका, दो गले के लाकेट, चार चुडिया जो सभी समान सोने का तथा 15 जोडी पाजेब चांदी, 15 चांदी के सिक्के व 50 जोडी चांदी की चुटकी चोरी हुए मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed