फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   insepection, washing plant, narnaul

अधिकारियों ने बजरी वाशिंग प्लांटों का लिया जायजा

Fri, 01 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 01 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खनन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार की देर शाम कृष्णावती नदी में पहुंचकर बजरी वाशिंग प्लांटों का जायजा लिया। सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण नदी में पहुंच गए। लेकिन बिना कार्रवाई किए टीम वापस लौट गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।उल्लेखनीय है कि भूजल रिचार्ज नहीं होने के कारण नांगल चौधरी ब्लॉक में पेयजल संकट बना हुआ है। गिरते भूजल पर अंकुश लगाने के मकसद से खंड को डॉर्कजोन घोषित कर दिया गया। जिसमें अनावश्यक पानी बर्बादी और बिजली कनेक्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। लेकिन शहबाजपुर, नोलायजा, दताल, दोस्तपुर, भेडंटी नदी में 20 से अधिक बजरी वाशिंग प्लांट लग गए। जहां बजरी धोने की प्रक्रिया में रोजाना लाखों गैलन पानी बर्बाद हो रहा है। अंधाधुंध पानी बर्बाद होने के कारण नजदीकी गांवों में पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई। भेडंटी के सरपंच हरिराम द्वारा सीएम विंडो पर कंप्लेंट दर्ज करवाकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायत दर्ज होने के 15 दिन बाद खनन विभाग के अधिकारी कृष्णावती नदी में पहुंचे। उन्होंने विभिन्न प्लांटों को चेक किया तथा बिना कार्रवाई किए वापस नारनौल लौट गए। जिससे एकत्रित ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के चलते विभागीय अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन


विरोध करने पर मिलती है धमकी
भेडंटी के सरपंच हरिराम ने बताया कि नामजद बजरी वाशिंग प्लांट संचालकों को अवैध खनन व जलदोहन बंद करने का आग्रह किया गया था। जिससे तिलमिलाए संचालक जानलेवा धमकी देनी शुरू कर दी। जिनके खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज है।
विज्ञापन


24 बजरी वाशिंग प्लांट मिले हैं
विभाग के निरीक्षक सुभाषचंद ने बताया कि शिकायत के मुताबिक कृष्णावती नदी का जायजा लिया गया। इस दौरान 24 बजरी वाशिंग प्लांट चालू मिले हैं। जिनकी फोटो व रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। उनके आदेशानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed