फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   hospital, doctor, patient, narnaul, female foeticide

गर्भपात के औजारों सहित डॉक्टर और कर्मचारी धरा

Tue, 25 Oct 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 25 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
hospital, doctor, patient, narnaul, female foeticide
सिविल अस्पताल की टीम ने छापा मारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सामान्य अस्पताल नारनौल की टीम ने सोमवार देर शाम को गर्भपात औजारों सहित एक डॉक्टर व उसकी स्टाफ सहयोगी को काबू किया। टीम का कहना है कि उक्त डॉक्टर ये औजार अपने पास नहीं रख सकता है।
विज्ञापन

पीएनडीटी टीम ने सोमवार देर शाम महेंद्रगढ़ के एक नर्सिंग होम पर छापा मारकर अस्पताल से गर्भपात के बाद सफाई में काम आने वाले औजारों को बरामद किया।

वहीं टीम ने मामले में अस्पताल के डॉक्टर सुनील व उसकी महिला स्टाफ मुनेश को भी काबू किया। टीम का नेतृत्व कर रहे डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संजय विश्नोई  समाचार लिखे जाने तक पुलिस के साथ कागजी कार्यवाही करने में जुटे हुए थे। टीम के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त अस्पताल में गर्भपात का कार्य किया जाता है। जिस पर छापा मारा गया तो गर्भपात होते तो नहीं पाया गया लेकिन अस्पताल से गर्भपात के बाद सफाई में काम आने वाले औजार जरूर टीम के हाथ लगे। टीम ने इन औजारों को सील करते हुए अपने कब्जे में ले लिया है। एसएचओ ओमप्रकाश के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा शिकायत देने के बाद वे मामला दर्ज कर देंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed