{"_id":"65b90b598d18e6b40307a118","slug":"haryana-three-cases-of-fraud-in-narnaul-fraud-of-rs-35-lakh-on-the-name-of-earning-money-from-online-task-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नारनौल में ठगी के तीन मामले, ऑनलाइन टास्क से पैसे कमाने के चक्कर में गवाएं 35 लाख 91 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: नारनौल में ठगी के तीन मामले, ऑनलाइन टास्क से पैसे कमाने के चक्कर में गवाएं 35 लाख 91 हजार रुपये
Tue, 30 Jan 2024 08:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 30 Jan 2024 08:14 PM IST
सार
पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक बैंक खाते से 3.20 लाख रुपये निकालने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा के नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव गोठड़ी में एक व्यक्ति से ऑनलाइन टॉस्क के नाम 35 लाख रुपये अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गोठड़ी निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गत 15 जनवरी को उसके मोबाइल में एक वाट्सएप ग्रुप बना। जिसकी एडमिन नेहा नामक महिला थी। महिला ने अपने आपको एक कंपनी की मैनेजर बताया।
विज्ञापन
उसके बाद उसने होटलों के गूगल रिव्यू (लाइक, फोलो और कमेंट्स) के टास्क करने के लिए उसे इनवाइट किया और कहा कि इससे वह हर दिन 1 से 3 हजार रुपये कमा सकता है। इस पर उसने दो होटलों के गूगल रिव्यू के टास्क पूरे करने पर बैंक खाता में 16 जनवरी को कुल 150 रुपये मिले। उसके बाद टेलीग्राम पर ग्रुप में उसे ऐड किया गया।
विज्ञापन
उसके बाद ग्रुप में विभिन्न प्रकार के इनवेस्टमेंट पर कमीशन जोड़कर टाॅस्क के मैसेज भेजे। उसने 5000 रुपये का टाॅस्क किया। उसके बाद उन्होंने एक लिंक भेजा और उस पर यूजर आईडी एवं पासवर्ड बनवाया। इसके बाद विभिन्न प्रकार के टास्क दिए गए। इसमें उसने अपने बैंक खाता से कुल 35,86,432 रुपये जमा करवाए।
जब उसने पैसे निकालने के लिए क्लिक किया तो उन्होंने ऑब्जेक्शन लगा दिया। इसके बाद उसने उनकी टीम से टेलीग्राम पर मैसेज किया तो उन्होंने और पैसे की डिमांड की। वह उनके बताए अनुसार पैसे ट्रांसफर करता चला गया।
इस प्रकार उससे कुल 35,91,432 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद में उसे पता चला की उक्त लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी करके उसके लाखों रुपये हड़प लिए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बैंक खाते से 3.20 लाख रुपये निकाले, मामला दर्ज
नारनौल क्षेत्र में बैंक से धोखाधड़ी से रुपये निकालने का एक मामला सामने आया है। पुलिस शिकायत में ढाणी बाठोठा निवासी घीसाराम ने बताया कि उसका खाता सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में है, जिसमें से 8 दिसंबर 2023 से लेकर 24 जनवरी 2024 तक 3,20000 रुपये निकाल लिए गए। यह राशि उसने नहीं निकाली और न ही उसके पास किसी प्रकार का मैसेज आया। पुलिस शिकायत में बताया कि यह राशि प्रतिदिन 10-10 हजार रुपये करके निकाली गई है। इस दौरान आरोपियों ने उसके बैंक खाते से 3,20,000 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
703 रुपये के सामान के चक्कर में 5,58,993 रुपये की हुई ऑनलाइन ठगी
सुंदरह गांव के एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। इस उक्त व्यक्ति के साथ 5,58,993 रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। गांव सुंदरह निवासी महेंद्र ने बताया कि उसने एक बैंक खाता बैंक आफ बडौदा शहादरा दिल्ली में खुलवाया हुआ है। वहीं दूसरा खाता पंजाब नेशनल बैंक कनीना में है। उसने सिटी माल से ऑनलाइन सामान मंगवाने के लिए 703 रुपये की पेमेंट ऑनलाइन की थी, जो कि 13 जनवरी को थी, लेकिन सामान 16 जनवरी तक नही आया।
इसके बाद सिटी माल के एक शिकायत नंबर पर काल किया तो उस तरफ से एक महिला ने कहा कि आप दूसरे नंबर(जो कि उक्त महिला ने बताए) पर बात करो। इसके बाद एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया और कहा गया कि जल्द ही रुपये वापस मिल जाएंगे, लेकिन इसके बाद पंजाब नेशनल बैक कनीना से 17 जनवरी को 98,999, 999 व 20 जनवरी को 98,999 रुपये, 21 जनवरी को 98,999 रुपये व 22 जनवरी को 99,999 रुपये निकाल लिए। वहीं बाद में पता चला कि उसके पेंशन खाता से भी 22 जनवरी को 29,998 रुपये निकाल लिए गए।
इसी प्रकार बैंक आफ बडौदा से 17 जनवरी को 98,999 रुपये व 20 जनवरी को 29,013 रुपये 22 जनवरी को 1,998 रुपये निकाल लिए गए। इस प्रकार कुल राशि तीनों खातो सो 5,58,003 रुपये धोखाधड़ी करके निकाले गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।