फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fraud of 8 crores from 150 people by creating a fake company, case registered against 15

Haryana: फर्जी कंपनी बनाकर 150 लोगों से की 8 करोड़ की ठगी, 15 के खिलाफ मामला दर्ज, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 11 Apr 2023 08:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/कनीना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/कनीना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 08:21 PM IST
सार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव दौंगड़ा जाट निवासी पूर्व सैनिक ने शिकायत दी है। गुजरात में ग्रीन सिटी के नाम पर झांसे में लेकर ठगी की गई। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के नाम पर लोगों से पैसा लगवाया, जांच की तो ठगी का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
Fraud of 8 crores from 150 people by creating a fake company, case registered against 15
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात में ग्रीन सिटी बनाने के नाम पर राजस्थान के सीकर जिले के 15 लोगों ने महेंद्रगढ़ क्षेत्र के करीब 150 लोगों के साथ आठ करोड़ रुपये की ठगी कर ली। गांव दौंगड़ा जाट निवासी पूर्व सैनिक की शिकायत पर कनीना सदर थाना पुलिस ने 15 नामजदों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अजीत सिंह ने आरोपियों से राशि वापस दिलवाने की मांग की है।

विज्ञापन


अजीत सिंह ने बताया कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों के साथ करीब 8 करोड़ रुपये की राशि की ठगी की गई है। कंपनी द्वारा अधिकांश सैनिकों, पूर्व सैनिकों, पुलिस कर्मचारियों, केंद्र व राज्य सरकार के सेवानिवृत्त कर्मियों को शामिल किया है जिनसे भारी राशि अच्छी रिटर्न करने के नाम पर बैंकों में जमा करवा ली किंतु अब रिटर्न बंद होने पर कंपनी के मुख्यालय पहुंचने पर कंपनी को फर्जी पाया गया।
विज्ञापन


उनकी राशि धोखाधड़ी करके हड़प ली गई। करीब एक दर्जन लोगों ने बनने वाली एक कंपनी गुजरात के अहमदाबाद से 80 किलोमीटर दूर भावनगर के धोलेरा के स्वयं को अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि गुजरात में धोलेरा स्मार्ट सिटी जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट बनने जा रहा है। इसमें निवेश का लालच देकर राशि ऐंठ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर कनीना सदर थाने में रणबीर सिंह बिजनोरिया पनलावा राजस्थान अपने आपको एमडी बताता था, सुभाष बिजनोरिया पनलावा जो सेना से सेवानिवृत्त है कंपनी का सीएमडी बताता था। इसी प्रकार सुधीश मील डुडवा जो आईटी एक्सपर्ट है कंपनी का एप संचालित करता था।

बनवारी मेहरिया कुंदन गांव से सुभाष का सहयोगी था। दिलीप बिजनौरिया पनलावा जो बीकानेर में कंपनी का कार्यालय खोलकर लोगों को कंपनी में पैसा लगाने के लिए प्रेरित करता था और सेना से सेवानिवृत्त है। उमेंद्र बिजनौरिया पनलावा जो टैक्सी चालक है और जिसने पिपराली, सीकर में कंपनी का कार्यालय खोल रखा था।

बीरबल तेतरवाल जो लोगों को कंपनी में पैसे लगाने के लिए प्रेरित करता था। दातार सिंह श्याम वाटिका झोटवाड़ा, जयपुर में कार्यालय खोलकर लोगों से पैसे लगाने और उनकी समस्या होने पर जवाबदेही का झांसा देता था। शीशराम बिजनौरिया, गिरिजा देवी, सुमित्रा, सुमन पनलावा, सलीम खान एवं समीर खान सहित अमरचंद सीकर आदि उपरोक्त लोगों ने नक्शा एवरग्रीन प्राइवेट लिमिटेड धोलेरा नाम से कंपनी खोल रखी थी।

ये लोग देशभर में जाकर सेमिनार करते थे और लोगों को लालच देकर कंपनी से जोड़ते थे कि हमारी कंपनी पीएम मोदी के ड्रीम सिटी धोलेरा भावनगर गुजरात में स्मार्ट सिटी बन रही है। अपनी धनराशि निवेश करने की लालच देते थे।

प्रोजेक्ट का बताते थे सरकारी
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ये लोग इस प्रोजेक्ट को सरकारी बताते थे जिसमें 50 हजार रुपये लगाकर हर मंगलवार को 1353 रुपये प्राप्त कर सकते थे जो कि 60 सप्ताह में आपको 81353 प्राप्त होने की बात कहते थे। अन्य सदस्यों को जोड़ने पर अधिक लाभ का झांसा देते थे। इसके अलावा भारी मुनाफे और प्लाॅट का भी प्रलोभन देते थे। इस प्रकार महेंद्रगढ़ से करीब 150 लोगों ने राशि लगाई। कुछ बैंकों की शाखाओं में पैसा जमा करवाते थे।

जब उन बैंकों की जमा राशि का रिटर्न 24 जनवरी 2023 को आना बंद हो गया तब पीड़ित मिलकर धोलेरा प्रोजेक्ट गए तो पता लगा कंपनी गबन कर भाग गई है। उन्होंने अब बैंक खातों की जांच किए जाने, उन्हें बंद किए जाने और आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने, भारी धनराशि गबन करने का आपराधिक षड्यंत्र के तहत मामला दर्ज कर, जांच करवाने और उनकी राशि दिलवाने की मांग की है।


शिकायत के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक खुलासा हुआ है कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र के करीब 114 लोगों से ठगी हुई है। इस मामले में पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच की जा रही है। इस मामले में पीड़ितों से पूछताछ के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -एएसआई बाबूलाल, जांच अधिकारी, सदर थाना, कनीना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed