{"_id":"57f008014f1c1b9074576c18","slug":"fight-crime-police-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के आरोप में छह पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के आरोप में छह पर मामला दर्ज
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और जमीन हड़पने का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में गांव सागरपुर निवासी राजबाला नामक महिला ने न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई थी।
महिला ने न्यायालय में दी शिकायत में कहा कि उसने गांव में ही 803 वर्ग गज का प्लाट इसी गांव के निवासी सतपाल से खरीदा था, लेकिन प्लाट के पड़ोसी मनोज कुमार ने अपने परिवार के साथ मिलकर प्लाट की चार दिवार को जेसीबी से तोड़कर रास्ता बना लिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसका पति कई सालों से बीमार है। एक पुत्र है जो पढ़ाई तक सीमित है। मनोज ने परिवार के सदस्य नरसी, बेदकोर, रोहताश, अनिल, सतपाल, दीपक, सुषमा, इस्ता के साथ मिलकर प्लाट की दीवार और गेट को भी तोड़ दिया। ऐसा करने पर मना करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को उक्त लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।