फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   fake currancy, bank cashiar, fraud, replace currancy

कैशियर पर असली नोट बदलकर नकली देने का आरोप

Fri, 16 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला नारनौल
ब्यूरो /अमर उजाला नारनौल Updated Fri, 16 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
fake currancy, bank cashiar, fraud, replace currancy
नकली नोट - फोटो : ब्यूरो

पुल बाजार स्थित बैंक के कैशियर पर उपभोक्ता ने अपने असली 1000 के नोट की जगह नकली नोट देने का आरोप लगाया है। उसने मामले की शिकायत ओल्ड चौकी पुलिस में की है।

विज्ञापन


मोहल्ला पीरआगा निवासी रामौतार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह हलवाई का काम करता है। विवाह का सीजन होने की वजह से वह पिछले करीब एक माह से शहर से बाहर काम पर गया हुआ था। उसके दो बेटे तेजप्रकाश और कपिल के खाते पीएनबी बैंक पुल बाजार की शाखा में खुले हुए हैं।
विज्ञापन


बैंक में चल रही भीड़ तथा काम की वजह से वह अपने घर बच्चों की पढ़ाई की फीस के लिए रखे एक हजार व पांच सौ के पुराने नोट उनके खातों में नहीं डलवा पाया था। 14 दिसंबर को वह अपने बेटे तेजप्रकाश को साथ लेकर 1000-1000 के 17 नोट बैंक में जमा करवाने गया तो कैशियर ने एक नोट नकली बताकर उस पर निशान लगाकर वापस दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि वह सभी नोट अच्छी तरह चेक करके ले गया था, लेकिन कैशियर द्वारा निकाल दिए जाने के कारण वह उसे ले आया। वीरवार को जब वह अपने दूसरे बेटे कपिल को साथ लेकर उसके खाते में 500-500 के बीस हजार रुपये जमा करवाने गया तो कैशियर ने फिर उसमें नकली नोट बताया।


बुधवार की घटना के कारण वह कैशियर की हरकत पर निगाह गड़ाए बैठा था। कैशियर ने अपनी सीट से पीछे हटकर अपने पास से उसके बेटे द्वारा दी गई नकदी में नकली नोट मिलाने का प्रयास किया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद कैशियर को उसका असली नोट वापस देना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed