{"_id":"6a0fce2d3ccc6ed1a0026c1e","slug":"encounter-in-mahendragarh-between-police-and-kacchadhari-gulel-gang-two-injured-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में देर रात मुठभेड़: पुलिस और कच्छाधारी गुलेल गैंग के बीच फायरिंग, दो घायल; सात गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महेंद्रगढ़ में देर रात मुठभेड़: पुलिस और कच्छाधारी गुलेल गैंग के बीच फायरिंग, दो घायल; सात गिरफ्तार
Fri, 22 May 2026 09:02 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

Published by: Nivedita
Updated Fri, 22 May 2026 09:02 AM IST
सार
मुठभेड़ के दौरान गैंग के दो सदस्य गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेंद्रगढ़ में सीआईए टीम और कच्छाधारी गुलेल गैंग के बदमाशों के बीच रात करीब 3 बजे मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि कुल सात आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। घायल बदमाशों को महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार पारदी गुलेल गैंग के सदस्य ट्रेन से महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और वहां से छाजूपुरम कॉलोनी की तरफ घुस गए। इसकी सूचना मिलते ही सीआईए महेंद्रगढ़ व नारनौल और थाना शहर महेंद्रगढ़ की संयुक्त टीम सक्रिय हो गई और बदमाशों का पीछा शुरू किया। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर बदमाश हुड्डा सेक्टर की ओर भाग गए और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आमने-सामने हुई गोलीबारी में पुलिस की ओर से आठ राउंड फायर किए गए, जबकि बदमाशों की तरफ से चार राउंड फायर हुए। मुठभेड़ के दौरान गैंग के दो सदस्य गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील, वीरेंद्र, अभय, चांद, मनीराम, विजय और अर्जुन के रूप में हुई है। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विजय पुत्र दुर्गा पर पंद्रह हजार रुपये और चांद पुत्र आकाश पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। स्थानीय पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कच्छाधारी गुलेल गैंग ने पिछले कुछ समय से महेंद्रगढ़ क्षेत्र में दहशत फैला रखी थी।