{"_id":"64a7b8acee76f31ed40aa176","slug":"driver-of-rajasthan-was-beaten-to-death-in-narnaul-miscreants-threw-dead-body-on-roadside-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: राजस्थान के गाड़ी चालक की पीट-पीटकर हत्या, बदमाशों ने शव को सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: राजस्थान के गाड़ी चालक की पीट-पीटकर हत्या, बदमाशों ने शव को सड़क किनारे फेंका
Fri, 07 Jul 2023 12:33 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:33 PM IST
सार
मृतक राजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा में टैक्सी चलाने का काम करता था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बोचड़िया और हसनपुर के पास सड़क पर पुलिस को वीरवार रात को शव बरामद हुआ था। पुलिस ने उसकी जांच की तो आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल के बोचड़िया गांव के पास सड़क पर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे लगता है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव की पहचान की। कागजात के आधार पर मृतक की पहचान राजस्थान के ठाठवाडी निवासी राहुल यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मृतक राजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा में टैक्सी चलाने का काम करता था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बोचड़िया और हसनपुर के पास सड़क पर पुलिस को वीरवार रात को शव बरामद हुआ था। पुलिस ने उसकी जांच की तो आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
राहुल की आंख के पास चोट के निशान
परिजनों ने बताया कि राहुल वीरवार शाम 7 बजे अपने घर से किसी काम के लिए निकला था और उसके बाद उसका शव यहां बरामद हुआ है। मृतक राहुल की शादी 5 साल पहले हुई थी और उसका चार साल का बच्चा भी है। परिजनों ने बताया कि राहुल की आंख के पास चोट के निशान है। इसके अलावा शरीर पर लाठी-डंडे के निशान है। राहुल राजस्थान के अलवर के निमराणा में गाड़ी चलाने का काम करता था और वहीं पर ही रहता था।
विज्ञापन