{"_id":"576d734d4f1c1b5d48b47d31","slug":"docter-kuldeep-gang-two-arrest-police-mahendragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर कुलदीप गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टर कुलदीप गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर कुलदीप गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना पुलिस ने डाक्टर कुलदीप गैंग के दो गुर्गे जाटवास मोड़ से पकड़ लिए। करीब एक दर्जन मुकदमों में शामिल डा. कुलदीप के साथी सुधीर उर्फ मोटा और बेरीन निवासी तूफान को पुलिस गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों से रिवाल्वर बरामद किया है। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महेंद्रगढ़ में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि आरोपी सुधीर उर्फ मोटा की पुलिस को कई महीनों से तलाश थी। बता दें की 26 मार्च 2015 को को गांव लहरोदा के बस स्टाप पर कुलदीप गैंग और सुरेंद्र उर्फ चीकू गैंग में गोली बारी हुई थी। आरोपी सुधीर भी इस गैंगवार में शामिल था और इसमें आजाद वासी खायरा को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस केस की तफ्तीश अब स्पेशल स्टाफ रेवाड़ी द्वारा की जा रही है। इस गैंग के दोनों सरगनाओं चीकु और डाक्टर कुलदीप को सीआईए नारनौल ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था वे इस समय जेल में है। आरोपी उस दौरान कुलदीप के साथ था जो कि उस दिन सरसों के खेतों में छुपकर भाग गया था। आजाद की हत्या के बाद आरोपी सुधीर और कुलदीप की किसी मामले को लेकर बात बिगड़ गई। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। आरोपी दिल्ली और यूपी में अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से छुपता रहा। इंस्पेक्टर रंजीत सिंह
एसएचओ महेंद्रगढ़ को सूचना मिली की इस जिले का वांछित अपराधी और उसका एक साथी पल्सर बाइक से दुलोठ अहीर की तरफ से आरोपी तूफान के घर बेरी जा रहे हैं। जिस पर एसएचओ महेंद्रगढ़ ने एएसआई सुखबीर एचसी योगेश, एचसी बिजेंद्र व सिपाही धर्मबीर को लेकर तुरंत जाटवास गाव के मोड़ पर नाका लगाकर इन दोनों आरोपियों को घेरकर बाइक समेत उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से एक रिवाल्वर 3 राउंड और तूफान के पास 2 राउंड बरामद किए। आरोपी सुधीर के खिलाफ इस जिले में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और इसके साथी तूफान के खिलाफ भी 4 मुकदमे लड़ाई-झगड़ा के दर्ज हैं। जो सभी मुकदमों में आरोपी तूफान जमानत पर था। जिनको गिरफ्तार करके न्यायालय महेंद्रगढ़ में पेश कर जेल भेजा गया।