{"_id":"5863fbd84f1c1b255eeeb039","slug":"dholeda-truck-driver-robbry-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोलेड़ा में ट्रक चालक से लूट, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोलेड़ा में ट्रक चालक से लूट, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव धोलेड़ा में अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार देर रात एक ट्रक चालक से करीब 12 हजार लूट लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
भिवानी निवासी प्रदीप कुमार ट्रक में रोड़े भरने के लिए धोलेड़ा क्रेशर जोन जा रहा था। करीब 9 बजे बाइक सवार बदमाशों ने पुलिया के नजदीक ट्रक को रुकवा लिया। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, अन्य दो ने शीशा खोलने का इशारा किया। इंकार करने पर उन्होंने पिस्तौल दिखाकर गोली चलाने की चेतावनी दी। जिसके डर से चालक द्वारा खिड़की खोल दी। खिड़की खोलते ही लुटेरे ट्रक के अंदर घुस गए और चालक को नकदी निकालने के आदेश दिए। भयभीत पीड़ित ने 4 हजार निकाले, दूसरे बदमाश ने केबिन में रखे 8 हजार ढूंढ लिए और मारपीट करने के बाद आरोपी नारनौल की ओर रवाना हो गए। इसके बाद पीड़ित चालक ने क्रेशर संचालक को वारदात की सूचना दी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम व थाने में सूचित किया। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल समेत घटना स्थल पहुंचे। चालकों से पूछताछ करने के बाद लिंक सड़कों पर नाकेबंदी कर खोजबीन की गई लेकिन बाइक सवार बदमाश भागने में सफल हो गए। थाना प्रभारी शफीउद्दीन ने बताया कि पुलिस रातभर गश्त पर थी। बावजूद बदमाश वारदात को अंजाम देने में सफल हो गए। एक पीसीआर क्रेशर जोन में छोड़ रखी है। सुरक्षा के प्रबंध और मजबूत करेंगे, साथ ही बदमाशों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।