फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   despute, injured, 5th refer, narnaul

दो गुटों में झगड़ा, पांच रेफर

Mon, 25 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 25 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
despute, injured, 5th refer, narnaul
दो गुटों में झगड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोहल्ला खड़खड़ी में रविवार सुबह करीब नौ बजे दो गुटों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। दोनों गुट जब अस्पताल इलाज कराने आए तो वहां भी लड़ाई करने लगे। इसके कारण नागरिक अस्पताल में काफी देर तक हंगामा हुआ। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को शांत करवाया।
विज्ञापन


मोहल्ला खड़खड़ी में किराए पर मकान लेकर रहने वाले टिबा बसई गांव निवासी राजकुमार का झगड़ा चार पांच दिन पूर्व वहीं पास के मोहल्लों में रहने वाले विनय कुमार व अन्य से हो गया था। इसी बात को लेकर मोहल्ला फ्रांसखाना के विनय  कुमार साथियों समेत राजकुमार के मकान पर धावा बोल दिया। कुछ देर बाद राजकुमार के साथी भी आए गए और  उन्होंने बाद में विनय कुमार पर हमला कर दिया। इससे घायल हुए दोनों पक्ष के लोग नागरिक अस्पताल में इलाज कराने आए तो यहां भी आपस में लड़ाई करने लगे। इससे नागरिक अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने इसकी  जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों के आठ लोग, जिनमें राजकुमार पक्ष के राजकुमार, सुरेश  व संजीव तथा विनय कुमार पक्ष के विनय कुमार, रवि, ब्रजभान व शारदा को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से सुरेश, राजकुमार, संजीव व विनय को  प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed