{"_id":"52e907abf6d2e4890d7372d1bce9c5f3","slug":"death-in-suspected-condition-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में सिक्योरिटी गार्ड की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में सिक्योरिटी गार्ड की मौत
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
कॉरिडोर का कार्य कर रही एलएनटी कंपनी के कार्यालय में कार्यरत एक सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव खतरीपुर निवासी पूर्व सैनिक सूरजभान (48) पिछले आठ माह से गांव अटेली में स्थित एलएनटी कंपनी के कार्यालय में बतौर सिक्योरिटी का कार्य करता था। रोजमर्रा की तरह रविवार को भी वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। सुबह होने पर वह कंपनी के एक कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। कंपनी के कर्मचारी उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
