{"_id":"287047b70765e53f8b48c88ca1f4197c","slug":"dead-body-hang-on-the-tree-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
गांव धरसूं में शुक्रवार सुबह हरिजन चौपाल के पास संदिग्ध हालात में एक पेड़ से युवक का शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। गांव धरसूं निवासी 20 वर्षीय प्रवीण कुमार मजदूरी करता था। उसके पड़ोस में बृहस्पतिवार रात शादी समारोह था।
विज्ञापन
इसमें रात 10 बजे वह नाचते भी देखा गया था। लेकिन इसके बाद किसी ने उसे नहीं देखा। शुक्रवार सुबह ग्रामीण जोहड़ के पास टहलने निकले थे तो वहां एससी चौपाल के नजदीक एक पेड़ पर चुनरी के सहारे प्रवीण का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस की मौजूदगी में के शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन