फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cyber Fraud gang exposed in Narnaul of Haryana

साइबर क्राइम गिरोह का पर्दाफाश: 19 करोड़ से ज्यादा का किया फ्रॉड, सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप का देते थे झांसा

Mon, 11 Dec 2023 08:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Dec 2023 08:35 PM IST
सार

सोशल मीडिया के माध्यम से फ्रेंडशिप का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। साइबर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Cyber Fraud gang exposed in Narnaul of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में साइबर थाना पुलिस टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कूरियर डिलिवर करने के माध्यम से 5 लाख 15 हजार रुपये का ऑनलाइन फ्रॉड करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इनकी पहचान राहुल निवासी मलदहिया, मो. हिमायतुल्लाह निवासी मलदहिया, थाना पहाड़पुर बिहार, अमन निवासी यादव नगर बादली, नई दिल्ली और मोहम्मद राजा निवासी राजा बिहार बादली, नई दिल्ली के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रांजेक्शन डिटेल प्राप्त कर आरोपियों का पता लगाया। पुलिस ने 3 दिसंबर को आरोपी राहुल और मोहम्मद हिमायतुल्लाह को गिरफ्तार किया, जिन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड के दौरान पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों से 17 मोबाइल फोन, 22 सिम कार्ड के साथ, 34 एटीएम कार्ड और 17 हजार रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करते हुए मामले में 6 दिसंबर को आरोपी अमन और मो. राजा को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपियों ने देशभर में 19 करोड़ से ज्यादा का किया फ्रॉड
पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी मोहम्मद हिमायतुल्लाह, रोहित से संपर्क कर उसको अकाउंट से पैसे निकालने के लिए कहता था। वहीं आरोपी रोहित उस अकाउंट के एटीएम कार्ड का प्रयोग कर एटीएम से पैसे निकालता था। मामले की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने देशभर में 19 करोड़ से ज्यादा राशि का फ्रॉड किया है। देशभर में 4 हजार से भी ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं।

नलापुर की महिला ने दर्ज करवाई थी साइबर थाने में शिकायत
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोहल्ला नलापुर निवासी सुनीता गर्ग ने साइबर क्राइम थाना में ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि 4 नवंबर को फेसबुक पर उसने एक विज्ञापन देखा, जिस पर क्लिक करने पर उनका व्हाट्सएप नंबर पर खुल गया। जिस पर शिकायतकर्ता ने मैसेज किया तो थोड़ी देर बाद उनका व्हाट्सएप पर फोन आ गया।

जिनसे बातचीत होने के बाद सामने वाले ने शिकायतकर्ता को बोला की आप मेरे दोस्त बन गए हो। वह उसके लिए एक गिफ्ट भेज रहा है। इसके बाद 09 नवंबर को शिकायतकर्ता के पास दूसरे नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसने बताया कि वह मुंबई से बोल रहा है और उसके किसी दोस्त ने यूके से कूरियर भेजा है, यह कूरियर फ्लाइट से आया है, जिसका 15000 रुपये चार्ज लगा है। शिकायतकर्ता ने नंबर पर गूगल पे से पेमेंट कर दी। इसके बाद उसने शिकायतकर्ता से 25000 रुपये टैक्स के मांगे, उसके बाद उसने 50000 रुपये टैक्स के ओर मांगे।


ऐसे करके शिकायतकर्ता ने अपने खाते से 2,55,000 रुपये व अन्य 2,60,000 रुपये अलग-अलग सीएससी सेंटर से भेज दिए। शिकायतकर्ता ने 9 नवंबर से 13 नवंबर तक कुल 5,15,000 रुपये भेज दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महत्वपूर्ण जानकारी जुटाकर आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed