फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   crime,people,protest,narnaul,police

मारपीट और छीना झपटी करने वालों को पकड़ने की मांग

Sat, 31 Dec 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 31 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
अटेली मंडी में छह दिन पहले नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर दो लोगों को पीटने, नकदी और सोने की चेन छीनने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पीड़ित ने परिवार शनिवार को पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। पीड़ित परिवार से कालीचरण सैनी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि वह थोक में केला बेचने का कार्य करता है। इस काम में भाई महेंद्र और बेटा अंकित हाथ बंटाता है।
विज्ञापन


दोनों बाइक पर सवार होकर 25 दिसंबर की शाम दुकानदारों के पास तगादे के लिए गए थे। शाम पौने पांच बजे के करीब नारनौल-रेवाड़ी राजमार्ग पर नई अनाज मंडी के पास जब उनकी बाइक पहुंची तो सामने से 4-5 बाइक सवार आ गए। उन्होंने दोनों पर हमला बोल दिया। तगादे के 20 हजार रुपये और अंकित के गले की सोने की चेन भी छीन ली। दोनों को लाठी और डंडों से घायल कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक दो को ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 395 को हटाकर दो आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश कर दिया। पीड़ित परिवार ने गुहार लगाई है कि यह धारा दोबारा जोड़ी जाए और सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर पीड़ित परिवार के साथ रेवाड़ी सैनी सभा के प्रधान चेतराम सैनी, नारनौल सैनी सभा के पूर्व प्रधान भगवानदास सैनी, सब्जी मंडी के प्रधान अजीत सैनी, पप्पू सैनी आढ़ती, शशी सैनी, हरि सिंह सैनी, कालूराम, सुरेश सैनी, ओमप्रकाश, जोगेंद्र शास्त्री, रवि यादव और जगदीश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed