फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   crime news of narnaul

Narnaul: भुंगारका से आ रहे गाड़ी सवार को नकाबपोश बाइक सवारों ने रोका, तोड़फोड़ कर छीने 4500 रुपये

Sun, 11 Jun 2023 09:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 11 Jun 2023 09:53 AM IST
सार

कादीपुरी में एक घर का ताला तोड़कर चोर 1.20 लाख की नकदी और ज्वेलरी चोरी करके ले गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। कादीपुरी निवासी जगजीत ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि 4 जून को उसकी पत्नी मकान को बन्द करके उसके पास नोयडा आई थी।

विज्ञापन
crime news of narnaul
नारनौल पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल के भुंगारका गांव के पास आ रहे व्यक्ति से नकाबपोश बाइक सवारों ने 4500 रुपये की नकदी छीन ली। आरोपियों ने गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिया। पुलिस ने दो को नामजद कर अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


भुंगारका निवासी मनपाल ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह 10 जून की सुबह लगभग 9.30 बजे अपने साथी की गाड़ी लेकर नारनौल के लिए जा रहा था। तभी अचानक से तीन-चार बाइक उसकी गाड़ी के चारों तरफ लग गई, जिन पर नकाबपोश 5-6 आदमी सवार थे। उन्होंने उसकी गाड़ी रुकवाई और गाड़ी रुकते ही लाठी डंडों से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और बोले कि जो कुछ है वो निकाल दे। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी के अंदर रखे 4500 रुपये उठा लिए। पैसे उठाते समय दो युवकों का नकाब हट गया। वह सोनू ( जागे ) पुत्र जय सिंह नेहरु नगर व बिजेंद्र ( बिरजू ) पुत्र अजित वासी भुंगारका थे। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन


आश्रम से लाखों की नकदी चोरी
नारनौल के पटिकरा गांव के सोहन आश्रम में दानपात्र से लगभग एक लाख रुपये चोरी हो गए। चोरी को गांव के ही एक व्यक्ति ने अंजाम दिया हैं। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।  पटिकरा गांव निवासी एवं पूर्व पंच कृष्ण ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह सोहन आश्रम पटीकरा में सेवा का काम करता हैं। 10 जून की सुबह उसने सफाई करते समय देखा कि आश्रम का गल्ला टूटा हुआ है और उसमें सवा लाख के लगभग रुपये थे, जो गायब मिले। उसने जब सीसीटीवी चैक किया तो देखा कि गांव का जितेन्द्र उर्फ गोलू ने गल्ले में से रुपये निकाले है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कादीपुरी में घर के ताले तोड़ 1.20 लाख की नकदी और ज्वेलरी चोरी
कादीपुरी में एक घर का ताला तोड़कर चोर 1.20 लाख की नकदी और ज्वेलरी चोरी करके ले गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। कादीपुरी निवासी जगजीत ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि 4 जून को उसकी पत्नी मकान को बन्द करके उसके पास नोयडा आई थी। 9 जून को भाई जसवीर ने बताया कि उसके मकान में चोरी हो गई है। उसने आकर मकान को देखा तो ताले टूटे हुए थे और सारा सामान फैला हुआ था। इसलिए उसने 112 पर सूचना दी। घर से चांदी की एक पायल, 1 कड़ी, आधी तागड़ी सोना, एक कुंडल, एक गलसरी और 1.20 लाख रुपये नकद गायब थे। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed