{"_id":"6464601a508f7491d207cb57","slug":"cm-flying-and-rta-raid-overloaded-vehicles-in-narnaul-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: सीएम फ्लाइंग और आरटीए की ओवरलोड वाहनों पर छापेमारी, पांच वाहनों पर तीन लाख 54 हजार का जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: सीएम फ्लाइंग और आरटीए की ओवरलोड वाहनों पर छापेमारी, पांच वाहनों पर तीन लाख 54 हजार का जुर्माना
Wed, 17 May 2023 10:33 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज़ एजेंसी, नांगल चौधरी (नारनौल)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, नांगल चौधरी (नारनौल)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 17 May 2023 10:33 AM IST
सार
विभाग को कई दिनों से ओवरलोड और ई रवाना को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसको लेकर सीएम फ़्लाइंग ओर आरटीओ विभाग ने क्रेशर जोन धौलेड़ा में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। लीज से पिसाई के लिए पत्थर ले जा रहे डंफरो पर चैकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों पर आरटीए की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल के नांगल चौधरी में क्रेशर जोन धौलेड़ा में सीएम फ़्लाइंग ओर आरटीओ विभाग ने ओवरलोड वाहनों पर मिलकर छापामारी की। इसमें पांच ओवरलोड डंपर के मौके पर ई चालान कर 354000 का जुर्माना लगाया। वहीं, ई रवाना बिल सभी के पास पाए गए। इस छापेमारी के चलते ओवरलोड माफिया व बिना रवाना के चलने वालों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
कई दिनों से विभाग को मिल रही थी शिकायतें
विभाग को कई दिनों से ओवरलोड और ई रवाना को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसको लेकर सीएम फ़्लाइंग ओर आरटीओ विभाग ने क्रेशर जोन धौलेड़ा में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। लीज से पिसाई के लिए पत्थर ले जा रहे डंफरो पर चैकिंग अभियान चलाया। इसमें ई रवाना बिल सबके पास मिले, लेकिन 5 डंपर औवरलोड मिले, जिनका मौके पर ही तीन लाख चौवन हजार का चालान किया गया। छापेमारी टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह, एएसआई सचिन, एचसी सुनील, एचसी अजय, आरटीओ सेकेट्री निरीक्षक प्रदीप शर्मा, सीआईडी उपनिरीक्षक जसवंत सिंह रहे।
विज्ञापन
ओवरलोड मिल रहे वाहन
पिछले लम्बे समय से इस रुट पर ओवरलोड वाहन चलने की शिकायत भी मिल रही थी। इस मामला में कई वाहन पकड़े जा चुके हैं और उसको सीज किया गया हैं। जुर्माना नहीं भरने पर केस भी दर्ज करवाये गए हैं।
विज्ञापन