फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cash theft from house and temple in Narnaul, incident of theft captured in CCTV, police engaged in investigati

Narnaul: घर और मंदिर से नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 09 Jun 2023 03:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 09 Jun 2023 03:11 PM IST
सार

नाननौल के गांव नांगल दर्गु निवासी बल्लू ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह 7 जून को अपनी ससुराल गय हुआ था। जब वह 8 जून को घर वापस आया तो उसके घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला था। जब वह अंदर गया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उसने लोहे की संदूक को खोलकर देखा तो उसमें 7 सोने-चांदी के गहने, 250 ग्राम चांदी के अलावा 15 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।

विज्ञापन
Cash theft from house and temple in Narnaul, incident of theft captured in CCTV, police engaged in investigati
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल में अलग-अलग स्थानों से चोर नकदी व सामान चोरी करके ले गए। चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा और मंदिर के शीशे तोड़कर नकदी चोरी करके ले गए। दोनों मामलों की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। नांगल दर्गु गांव में चोरी घर का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नांगल दर्गू स्थित घर से 15 हजार की नगदी व अन्य सामान चोरी
गांव नांगल दर्गु निवासी बल्लू ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह 7 जून को अपनी ससुराल गय हुआ था। जब वह 8 जून को घर वापस आया तो उसके घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला था। जब वह अंदर गया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उसने लोहे की संदूक को खोलकर देखा तो उसमें 7 सोने-चांदी के गहने, 250 ग्राम चांदी के अलावा 15 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भगवान के घर से 200 रुपये की नकदी चोरी
मुख्य बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से चोर मंदिर में रखी 200 रुपये की नकदी चोरी करके ले गया। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार महावीर चौक पर प्राचीन हनुमान मंदिर स्थित है। एक व्यक्ति अल सुबह करीब 5:30 बजे मंदिर के अंदर आता है। वह मंदिर के बाहर अपने जूते निकाल कर सबसे पहले मंदिर की घंटी बजाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्ति के चारों ओर लगे शीशे को तोड़े
फिर हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना भी करता है। इसके बाद चोर मंदिर के अंदर चक्कर लगाता है। अल सुबह होने के कारण मंदिर के अंदर कुछ महिलाएं पूजा करने भी आई हुई होती हैं। इसके बाद चोर मंदिर में लगी हनुमान की मुख्य मूर्ति के चारों ओर लगे शीशे को तोड़ देता है। इसके बाद वह मूर्ति के पास रखे पैसों को उठाकर ले जाता है। पैसे उठाने के बाद चोर बाहर आकर अपने जूते पहन कर निकल जाता है। इस बारे में मंदिर के पुजारी ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। सीसीटीवी में कैद चोर की पहचान भी लोगों द्वारा कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed