{"_id":"63b563d609fe8d07041a96a2","slug":"case-registered-against-a-person-for-stealing-water-from-canal-in-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: नहरी पानी चोरी करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज, टीम के साथ दुर्व्यवहार का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: नहरी पानी चोरी करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज, टीम के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
Wed, 04 Jan 2023 05:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 04 Jan 2023 05:02 PM IST
सार
व्यक्ति ने चोरी रोकने गई टीम के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारनौल में नहरी पानी चोरी करने व चोरी रोकने के लिए गठित टीम के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने विभाग के कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जल सेवाएं उपमण्डल नंबर 2 नारनौल के अधीनस्थ नहरों पर पानी की चोरी रोकने एवं देख रेख के लिए दो टीमें गठित की हुई हैं। टीम नंबर एक के इन्चार्ज कनिष्ठ अभियंता रवींद्र सिंह ने 18 दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे शहबाजपुर रजवाहा के किमी 2.500आर (नजदीक तेल मिल, निजामपुर रोड) पर बिल्लू निवासी कोरियावास को अवैध रूप से नहर पर डीजल ईंजन रखकर नहरी पानी की चोरी करते हुए पाया।
विज्ञापन
जिसको टीम द्वारा मना करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा टीम इंचार्ज रवींद्र सिंह व अन्य सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया और बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दी। जिसकी टीम ने वीडियोग्राफी की। टीम इंचार्ज रवींद्र सिंह ने उक्त वीडियाग्राफी के साथ शहर थाना पुलिस में दोषी खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने, नहरी पानी की चोरी करने, सरकारी कर्मचारियों को धमकी देने एवं लोगों को उकसाने की शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन