{"_id":"586159d74f1c1b2941eebe49","slug":"cas-jwelry-lacs-empty-house-day-case-fingrprint","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर व नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर व नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की दिवान कॉलोनी में रविवार को अज्ञात चोरों ने दिन दहाड़े लाखों रुपये कीमती सामान एवं हजारों रुपये की नकदी को लेकर चंपत हो गए। घटना के समय पीड़ित परिवार अपने गांव झगड़ोली गए हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मुकेश सोनी पुत्र चंदन लाल गांव झगड़ोली निवासी पिछले कुछ वर्षों से वो महेंद्रगढ़ की दिवान कॉलोनी में रह रहे हैं। मुकेश ने अपने घर पर ही सर्राफा की दुकान की हुई है। रविवार को मुकेश एवं उसका परिवार सुबह 11 बजे गांव झगड़ोली गए थे। जाते समय मुकेश ने मुख्य गेट पर तो ताला लगा दिया था लेकिन अंदर के दरवाजों को ताला नहीं लगाया था। शाम को जब वो घर वापस आए तो उन्होंने घर पर सारा सामान बिखरा हुआ देखा जबकि तिजोरी एवं घर की अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जब बिखरा देखकर परिवार वाले हैरान रहे गए और उन्होंने अपना सामान और नकदी चेक की तो वो गायब मिले। मुकेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने रविवार को सायं घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयान किया। सोमवार को फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने विभिन्न स्थानों से फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने मुकेश के बयान पर धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आंरभ कर दी है।
बाक्स:
यय सामान हुआ चोरी
पीड़ित मुकेश ने बताया कि उसके घर से 1 सोने का हार, 1 सोने का मंगल सूत्र, 5 अंगूठी सोने की, ढ़ाई किलो चांदी की पायल तथा 35 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। इनमें सोने के आभूषण लगभग 90 ग्राम के थे और सभी आभूषणों की कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये थी। उन्होंने शंका जाहिर की 20 दिन से उनके सामाने वाले मकान में पेंटिग का कार्य चल रहा था। पेंट का काम करने वाले मजदूरों की निगाहें उनके घर पर रहती थी। शायद वो इस कार्य को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
दिवान कॉलोनी निवासी मुकेश के नाम से चौकी में शिकायत आई थी। पुलिस ने मौका मुआयना का विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल