{"_id":"575b0af44f1c1b23379c69f7","slug":"car-accident-death-police-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव दौचाना की ढाणी से मोटरसाइकिल से अपनी बहन से मिलने जा रहे दौचाना की ढाणी निवासी राजवीर की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ढाणी दौचाना निवासी 26 वर्षीय राजवीर पुत्र शेर सिंह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपनी बहन से मिलने कुलताजपुर जा रहा था, राजवीर अभी भांखरी नहर के पास ही पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही एक एक कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी कोई महिला चला रही थी। हादसे के बाद वह गाड़ी लेकर भाग गई।
वहीं राजवीर की मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया। युवक मानेसर की एक कंपनी में कार्य करता था और छुट्टी लेकर घर आया हुआ था।