फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bogas milk, factry, jail, rimand, judge,

नकली दूध बनाने की फैक्ट्री संचालक को भेजा जेल

Mon, 10 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 10 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
नकली दूध बनाने की फैक्ट्री चलाने वाले आरोपी राजस्थान के गांव गोकलपुर निवासी संदीप को रविवार को जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात गांव नेहरू नगर में चल रही नकली दूध व घी बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर व डीएसपी राजेश कुमार की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापामारा था। जिसमें 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं भारी मात्रा में नकली दूध व घी के साथ साथ नकली दूध व घी बनाने की सामग्री बरामद की थी। पांच में से एक आरोपी संदीप को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। जिसका रविवार को रिमांड के बाद न्यायालय नारनौल पेश किया गया जहां से न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

-दो लोग मिलकर चलाते थे फैक्ट्री
रिमांड के दौरान आरोपी संदीप से पूछताछ में पता चला कि फरार आरोपी मुकेश गांव नेहरू नगर का रहने वाला है। संदीप और मुकेश दोनों आपस में मिलकर पहले साढ़े चार साल से मोटर साइकिल पर दूध बेचने का धंधा करते थे और आपस में दोनों दोस्त थे। इनके  दिमाग में ज्यादा रुपया कमाने का जुनून था। तब इन दोनों ने माल्टेज पाउडर व ग्लूकोज पाउडर से नकली दूध बनाने की योजना बनाई तब आरोपी मुकेश ने अपने खेत गांव नेहरू नगर में यह फैक्ट्री लगाई और इन्होंने इस में काम करने के लिये 4 और लोगों को नौकरी पर रख लिया। इन्होंने अपना नकली दूध बनाकर हेरिटेज मिल्क प्लांट बहरोड़ व अमूल दूध डेयरी कनीना सप्लाई करना शुरू दिया। यह नकली दूध का धंधा करीब 4 महीनों से ही कर रहे थे। ये फैक्ट्री में किसी को अंदर नहीं आने देते थे। पिकअप गाड़ी में दूध के छोटे ड्रम में नकली दूध भर कर ले जाते और वापस में उन्हीं ड्रामों में पानी भर कर ले आते थे।
विज्ञापन

 ये हर रोज 800 सौ से 900 सौ लीटर दूध तैयार करते और इसी दूध में रिफाइंड तेल मिलाकर इससे नकली क्रीम बनाते। आरोपी संदीप व मुकेश दोनों इस गोरखधंधे में पार्टनर थे। इस केस की जांच में उन लोगों का भी पता किया जा रहा है जो मिलकर प्लांट में दूध भिजवाते थे। पुलिस पीआरओ नरेश कुमार ने बताया कि एक आरोपी मुकेश अब भी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस द्वारा जगह जगह छापे मारी कर रही है। जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed