फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bikes, accident, infront, four, injurd, case, admit

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल

Wed, 04 Jan 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
गांव हमीदपुर के पास मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे हुई दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला व उसकी दस वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। लोगों की सहायता से घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला सहित दो लोगों की गंभीर हालात के चलते उन्हें रेफर कर दिया। जबकि दस वर्षीय बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बापडोली निवासी 30 वर्षीय सुनील अपनी 25 वर्षीय पत्नी पूनम व दस वर्षीय बच्ची शशिका के साथ नारनौल से अपने गांव बापडोली वापस जा रहा था। गांव हमीदपुर की नदी के पास पहुंचने पर सिंघाणा की ओर से आ रही एक बाइक की उसके साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें सुनील उसकी पत्नी पूनम व बच्ची शशिका सहित दूसरी मोटरसाइकिल सवार कोरिवायास निवासी 20 वर्षीय अमन घायल हो गए। लोगों की सहायता से घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुनील, पूनम व अमन की गंभीर हालात के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया, जबकि शशिका को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने घायलों के ब्यान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed