फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike rider molested girls by giving them lift in Mahendragarh

बाइक सवार ने युवतियों को लिफ्ट देकर की छेड़छाड़: विरोध किया तो दिया धक्का, एक की मौत

Sun, 12 Mar 2023 08:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 12 Mar 2023 08:04 PM IST
सार

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपनी चचेरी बहन के साथ सतनाली आ रही थी। इसी दौरान गांव का ही नवीन वहां से गुजर रहा था। उनसे कहा कि वह सतनाली जा रहा है। इसके बाद वह दोनों बाइक पर सवार हो गईं। सतनाली की ओर कुछ दूर चलते ही नवीन उनके साथ छेड़छाड़ और गलत भाषा का प्रयोग करने लगा।

विज्ञापन
Bike rider molested girls by giving them lift in Mahendragarh
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेंद्रगढ़ में बाइक सवार युवक ने युवतियों को लिफ्ट देकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवतियों को चलती बाइक से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई। घायल को सतनाली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवती की शिकायत पर सतनाली थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका दादरी जिले की रहने वाली थी और अपनी बहन के साथ सतनाली में सामान लेने आ रही थी।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपनी चचेरी बहन के साथ सतनाली आ रही थी। इसी दौरान गांव का ही नवीन वहां से गुजर रहा था। उनसे कहा कि वह सतनाली जा रहा है। इसके बाद वह दोनों बाइक पर सवार हो गईं। सतनाली की ओर कुछ दूर चलते ही नवीन उनके साथ छेड़छाड़ और गलत भाषा का प्रयोग करने लगा। इसका विरोध करने पर सतनाली और गोपालवास के बीच में ही युवक ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जिससे बहन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ थाने में परिजनों ने किया हंगामा
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304-ए लगाई थी, जबकि परिजन 304 लगाने की मांग पर अड़े रहे। महेंद्रगढ़ थाने में परिजनों के हंगामे के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन भी मौके पर पहुंचे। सतनाली थाना प्रभारी ब्रह्मप्रकाश और सदर थाना प्रभारी महेंद्रगढ़ मूलंचद परिजनों को समझाते रहे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी और शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed