फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bike, man, arest, case, villgers

बाइक छीनने का प्रयास करते युवक काबू

Thu, 29 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
 बुधवार की रात ग्रामीणों ने नायन के पास बाइक छीनने की कोशिश करते दो युवक पकड़ लिए। जिन्हें पुलिस के सुपुर्द करके कार्रवाई करने की मांग की, ताकि अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।
विज्ञापन

नायन, मौरूंड, नियामतपुर के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 3-4 दिन से नायन गांव के आसपास बाइक छीनने व लूटपाट की वारदात के प्रयास हो रहे हैं। जिसकी भनक लगते ही ग्रामीण अलर्ट हो गए। बुधवार की देर शाम नायन निवासी एक युवक नांगल चौधरी से गांव जा रहा था। नहर के नजदीक तीन बाइक सवार युवकों ने रास्ता रोक लिया तथा मरपीट कर बाइक छीनने लगे। जिस पर पीड़ित से जोर-जोर से शोर मचाना आरंभ कर दिया। आवाज सुनकर खेतों में फसल सिंचाई कर रहे दर्जनों किसान घटना स्थल पहुंचे। उन्हें देखकर बदमाशों ने भागने के प्रयास किए। किंतु मजबूत घेराबंदी होने के कारण सफलता नहीं मिली। दबोचने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। घटना स्थल पहुंची पुलिस आरोपियों को लेकर थाने में ले गई। थाना प्रभारी शफीउद्दीन ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed