फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Attack on two youths in vegetable market in Mahendragarh, miscreants stabbed them on neck

Mahendragarh: सब्जी मंडी में दो युवकों पर हमला, बदमाशों ने गर्दन पर चाकू मारे, जान से मारने की दी धमकी

Wed, 30 Aug 2023 01:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 30 Aug 2023 01:22 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ सब्जी मंडी के गेट पर युवक अंदर घुसे ही अपनी स्कूटी को खड़ा किया तो इतनी देर में दो लड़के आए और आते ही स्कूटी की चाबी निकाल ली। उनमें से एक लड़के ने उसके भाई साइन की गर्दन पर चाकू रख दिया। उसके उपरांत उन्होंने उनको लात-घुस्से मारे।

विज्ञापन
Attack on two youths in vegetable market in Mahendragarh, miscreants stabbed them on neck
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में दो युवकों ने सब्जी खरीदने आए युवक से मारपीट की व गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की दी धमकी। शहर पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर दो नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कृष्णा कालोनी निवासी राजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका भाई साइन दोनों मंगलवार की सुबह 6 बजे सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए गये थे।

विज्ञापन


सब्जी मंडी के गेट पर अंदर घुसे ही अपनी स्कूटी को खड़ा किया तो इतनी देर में दो लड़के आए और आते ही स्कूटी की चाबी निकाल ली। उनमें से एक लड़के ने उसके भाई साइन की गर्दन पर चाकू रख दिया। उसके उपरांत उन्होंने उनको लात-घुस्से मारे। हंगामें को देखकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए, तब दोनों लड़के भीड़ को देखकर भाग गए। शिकायतकर्ता ने एक का नाम मोहित उर्फ गब्बर निवासी मोहल्ला जवाहर नगर, गीतांश उर्फ कांचा बताया। इसके उपरांत उन्होंने उसके लड़के जीत के साथ भी रास्ते में रोककर मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed