Narnaul: पोते का संपत्ति हड़पने का लालच, दादा पर करवाया हमला, नकाबपोश युवकों ने लाठी-डंडों से किए वार
नारनौल के गांव गुवाणा निवासी सीताराम ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह गांव गुवाणा थाना बहरोड़ जिला अलवर राजस्थान का रहने वाला हैं। वह हुडा सेक्टर एक नारनौल में फ्लेट नंबर 2094 में ग्राउंड फ्लोर पर किराये पर रहता हुं। उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है।
विस्तार
नारनौल हुडा सेक्टर एक में किराये के मकान में रहा रहे बुजुर्ग पर नकाबपोश युवकों ने लाठी-डंडो से हमला कर दिया, जिसमें बुजुर्ग घायल हो गया। बुजुर्ग ने हमले का आरोप अपने पोते पर लगाया हैं। पुलिस ने शिकायत पर बुजुर्ग के पोते सहित एक अन्य पर केस दर्ज कर लिया हैं।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव गुवाणा निवासी सीताराम ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह गांव गुवाणा थाना बहरोड़ जिला अलवर राजस्थान का रहने वाला हैं। वह हुडा सेक्टर एक नारनौल में फ्लेट नंबर 2094 में ग्राउंड फ्लोर पर किराये पर रहता हुं। उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है। उसका लड़का व परिवार के सदस्य मुझे ठीक ढंग से नहीं रखते थे। इस कारण वह नारनौल आकर यहा अकेले रह रहा हुं। मेरा पौता जिस का नाम मंजीत पुत्र दीपक है, वह उसकी संपत्ति हड़पना चाहता है।
वह 5 जून को अपने फ्लैट पर रसोई में कुछ काम कर रहा था। दोपहर एक बजे अचानक दो जवान लड़के अपने मुंह पर कपड़ा बांध कर मकान पर आये और उन्होंने आते ही डंडे से मुझे पीटना शुरू कर दिया ल। उनमें से एक लड़के के हाथ में डंडा था दुसरे ने पीछे से उसकी गर्दन पकड़ ली। मेरे दोनों हाथों पर डंडे से कई वार किए। उसने बचाव बचाव का शोर किया तो डंडे को वहीं छोड़ कर भाग गए और कह रहे थे दुबारा मौका मिलते ही जान से खत्म कर देंगे उसे पोते मंजीत पर शक है कि यह घटना उसी ने की है या किसी से करवाई है। पुलिस ने शिकायत पर मंजीत और एक अन्य पर केस दर्ज किया है।
40.50 ग्राम गांजा सहित एक गिरफ्तार, मामला दर्ज़
नारनौल के नांगल चौधरी बालाजी स्टाल टोल प्लाजा के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजा सहित गिरफ्तार किया हैं। गांजा का वजन 40.50 ग्राम पाया गया। व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया गया हैं।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाणी बायावाली निवासी अमित नांगल चौधरी बालाजी स्टाल टोल प्लाजा के पास नशीला पदार्थ लिए हुए खड़ा है। जो उसे बेचने की फिराक में है। अगर रेड की जाए तो पकड़ा जा सकता है। सूचना मिलने पर रेड के लिए टीम तैयार की गई। सूचना अनुसार वह मौके पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति खड़ा था। नाम पता पूछने पर अपना नाम अमित पुत्र रूपचंद निवासी ढाणी बायावाली बताया, जिस को तलाशी के लिए नोटिस दिया गया। तलाशी में अमित की पहनी हुई पेंट की दाहिने जेब से प्लास्टिक की पन्नी बरामद हुई, जिसको खोलकर चैक किया गया तो नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसका प्लास्टिक की पन्नी से निकालकर वजन करने पर 40.50 ग्राम मिला। जिसको प्लास्टिक के डिब्बी में डालकर वजन किया तो कुल वजन 71.68 ग्राम था। पुलिस ने केस दर्ज़ कर गिरफ्तार कर लिया हैं।