फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   An attempt made to break ATM of Ujjwal Bank located in Narnaul

Narnaul: उज्जवल बैंक के एटीएम तोड़ने का किया प्रयास, सायरन बजते ही चोर हुआ फरार

Sun, 25 Sep 2022 10:26 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 25 Sep 2022 10:26 AM IST
सार

सुबह पौने चार बजे एक व्यक्ति ने एटीएम के अंदर घुसकर उसको तोड़ने का प्रयास किया लेकिन तोड़ते समय सायरन बज गया। इसके बाद कंट्रोल रूम से पुलिस को 112 पर फोन किया गया।

विज्ञापन
An attempt made to break ATM of Ujjwal Bank located in Narnaul
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नारनौल के बस स्टैंड के पास नरूला होटल के सामने स्थित उज्ज्वल बैंक के एटीएम को तड़के तोड़ने का प्रयास किया गया। जैसे ही सायरन बजा तो चोर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 112 टीम ने बैंक मैनेजर को सूचना दी। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


नरूला होटल के सामने प्रथम तल पर उज्ज्वल बैंक है। बैंक के साथ ही एटीएम लगा हुआ है। सुबह पौने चार बजे एक व्यक्ति ने एटीएम के अंदर घुसकर उसको तोड़ने का प्रयास किया लेकिन तोड़ते समय सायरन बज गया। इसके बाद कंट्रोल रूम से पुलिस को 112 पर फोन किया गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है लेकिन अभी खुलासा करने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed