फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Action of Mahendragarh Police: drug smuggling through crude route, illegal liquor recovered from Car

महेंद्रगढ़ पुलिस की कार्रवाई: कच्चे रास्ते से नशे की तस्करी, कार से 20 पेटी अवैध शराब की बरामद

Fri, 04 Aug 2023 10:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 04 Aug 2023 10:56 AM IST
सार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव झूक निवासी संदीप अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। वह अपनी कार में शराब की पेटियां पर पाथेड़ा माइनर से कच्चा रास्ते पर से अपने गांव झूक कीतरफ जा रहा है। अगर तुरंत रेड की जाए तो आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है।

विज्ञापन
Action of Mahendragarh Police: drug smuggling through crude route, illegal liquor recovered from Car
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ के पाथेड़ा माइनर से गांव झूक की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस ने एक कार से 20 पेटी अवैध शराब बरामद की। चालक पुलिस को देखकर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव झूक निवासी संदीप अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। वह अपनी कार में शराब की पेटियां पर पाथेड़ा माइनर से कच्चा रास्ते पर से अपने गांव झूक कीतरफ जा रहा है। अगर तुरंत रेड की जाए तो आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार कर बताए स्थान पर पहुंची जहां पर कुछ मिनट बाद ही सफेद रंग की कार आती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन


आगे पुलिस को देखकर कार चालक संदीप मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला और आगे-पीछे का शीशा भी टूटा हुआ मिला। गाड़ी को चेक किया तो उसके अंदर 9 पेटी देशी, 10 पेटी पव्वा देसी तथा एक पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की। पुलिस ने कुल 240 बोतलें अवैध शराब की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed