फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने वीडियो भी बनाई

दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने वीडियो भी बनाई

Sat, 06 Oct 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने वीडियो भी बनाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों पर अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है। पीड़िता के पिता ने पुलिस से जल्द आरोपियों का मोबाइल जब्त करके वीडियो डिलिट करने का आग्रह किया है। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बेटी को ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो बनाई थी।
थाने के बाहर बैठे पीड़िता के पिता ने बातचीत में कहा कि हम गरीब आदमी हैं। मेरी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। बेटी को न्याय दिलाने के लिए थाने में आया हूं। बेटी के साथ उसके पड़ोस में ही इतना घिनौना कार्य किया गया। स्कूल में साथ पढ़ने वालों ने नाबालिग को जिंदगी भर का दर्द दे दिया।
विज्ञापन

वहीं, पीड़िता की मां बेहद घबराई हुई दिखाई दी। उसे अपनी बेटी की सुुरक्षा की चिंता सता रही थी। नाबालिग के पिता ने कहा कि बेटी को शरीर पर चोट भी आई हैं। पुलिस टीम ने पीड़िता को गांव में ले जाकर मौके की निशानदेही कराई। थाना प्रभारी के अलावा डीएसपी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की आंखें सूजी....
दुष्कर्म पीड़िता की आंखें रो-रो कर सूज गई थी। थाने के बाहर बैठी पीड़िता को उसकी मां खुद सुबकते हुए हौसला देने का प्रयास कर रही थी। जब लड़की की मां भी रोने लगती तो उसके पिता हौसला देते दिखाई दिए। पीड़िता ने बताया कि उसके शरीर पर कुछ चोट भी आई हैं।
आरोपियों के परिजन भी पहुुंचे थाने
सामूहिक दुष्कर्म करने वाले किशोर पीड़िता के पड़ोसी हैं। इस कारण किशोरों के परिजन भी थाने आ गए। किशोरों की बहनें और मां झोली फैलाकर अपने बच्चों के लिए माफी मांगती दिखाई दी। बच्चे होने की दुहाई देकर आरोपियों को बख्श देने के लिए अनुरोध करती रही। थाना परिसर में ही कई घंटे तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही।

एक आरोपी सहपाठी
मामले में एक आरोपी पीड़िता की कक्षा में ही पढ़ता है। दोनों गांव के सरकारी स्कूल की छठी कक्षा में पढ़ते हैं। दुष्कर्म का दूसरा आरोपी आठवीं कक्षा का छात्र है। शुक्रवार रात को पुलिस ने एक आरोपी किशोर को काबू कर लिया। जबकि एक आरोपी गिरफ्त से बाहर है। नाबालिग के पिता मजदूरी का काम करते हैं। मां घर का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed