फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   डीसी के आदेश हुए हवाई, 9 दिन बाद भी नाका नहीं हुआ सिफ्ट

डीसी के आदेश हुए हवाई, 9 दिन बाद भी नाका नहीं हुआ सिफ्ट

Sat, 31 Mar 2018 01:43 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
डीसी के आदेश हुए हवाई, 9 दिन बाद भी नाका नहीं हुआ सिफ्ट
डीसी के आदेश हवा हवाई, 9 दिन में भी नाका नहीं हुआ शिफ्ट
विज्ञापन

कनीना। प्रशासन की ओर से कनीना में 20 दिन पूर्व स्थापित चेक पोस्ट पर 21 मार्च रात की शिफ्ट में ड्यूटी इंचार्ज सहित अधिकांश कर्मचारियों के गैरहाजिर रहने पर डीसी की ओर से कार्रवाई के लिए डीएसपी बलजीत सिंह कंबोज को मौखिक आदेश दिए थे। इन कर्मचारियों के खिलाफ 9 दिन बाद भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। डीसी के आदेश हवा हवाई साबित हो रहे हैं।
गौरतलब है कि 21 मार्च को कनीना नाका पर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीसी कार्यालय की तरफ से आठ लोगों की ड्यूटी लगी थी जिसका इंचार्ज हरिओम एसआई को बनाया गया था। उस रात इंचार्ज सहित पांच कर्मचारी बिना बताए फरलो मार गए थे। इसकी जानकारी उपायुक्त गरिमा मित्तल को मिली तो उन्होंने 23 मार्च को कनीना नाके पर गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों की जानकारी ली। उन्होंने मामले की जांच कर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए कहा था, लेकिन 9 दिन बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। उपायुक्त ने कनीना नाके को भी 50 मीटर महेंद्रगढ़ की तरफ सरकाकर अटेली टी-प्वाइंट पर स्थित करने के आदेश कर्मचारियों को दिए थे। आरटीए सचिव की ओर से नाका बनाने के लिए पत्थर तो डाल दिए थे लेकिन नाका स्थानांतरित नहीं किया गया। नाका आज भी पुरानी जगह पर चल रहा था। इससे डीसी के आदेशों का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन

डीसी ने आदेश दिए थे कि नाके को अकेली टी-प्वाइंट पर स्थित किया जाए और पांच 5 फीट ऊंचे पत्थर डालकर बेरिकेड्स बनाए जाएं उन पर रिफ्लेक्टर तथा ब्लिंकिंग लाइट की व्यवस्था की जाए। दूसरे दिन आरती असिस्टेंट सचिव सविंद्र सिंह ने अटेली टी प्वाइंट पर बेरिकेड्स के लिए पत्थर डालकर व्यवस्था तो कर दी गई लेकिन ब्लिंकिंग लाइट और नाका अब तक भी शिफ्ट नहीं हुआ है। शुक्रवार को नाके पर वेद प्रकाश इंस्पेक्टर एफएस को नाका इंचार्ज, मुकेश कुमार असिस्टेंट बाबूलाल लिपिक कमल सिंह मूलचंद रोहित योगेंद्र एसपीओ श्यामलाल होमगार्ड को तैनात किया गया । उन्होंने बताया कि आज सुबह से दोपहर 12 बजे तक हमने करीब 50 वाहनों की जांच की गई है जिसमें चालान कोई नहीं किया गया। कल 2 से 10 की पारी में 73 वाहनों की जांच की गई उसमें भी चालान कोई नहीं किया गया। इंस्पेक्टर वेदप्रकाश ने बताया कि आज सुबह मोबाइल टीम आरटीए द्वारा 3 वाहनों को काबू कर उनके 1.96 लाख रुपये के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाके को अटेली मोड़ पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे, पर अभी तक नाका शिफ्ट नहीं हुआ है इसलिए एसडीएम नारनौल जगदीश शर्मा को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तलब करवाई जाएगी। नाके को बदली करने में देरी पर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। वहीं ड्यूटी पर गैर हाजिर रहे दो कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा। इसके लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा।
डॉ. गरिमा मित्तल, डीसी
--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed