{"_id":"5c8d49e2bdec22140b209559","slug":"71552763362-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस सांड ने 74 वर्षीय बुजुर्ग को पटका, अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावारिस सांड ने 74 वर्षीय बुजुर्ग को पटका, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शहर में लावारिस गोवंश ने 14 मार्च को मोहल्ला सैनीपुरा निवासी माधाराम सैनी (74) को उठाकर पटक दिया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल माधाराम सैनी को उपचार के लिए जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को माधाराम सैनी ने दम तोड़ दिया।
मुंशीराम ने बताया कि मेरे पिता माधाराम सैनी नगर पालिका कार्यालय के पास शंकर मार्केट में चाय की रेहड़ी लगाता था। वीरवार सुबह लगभग सात बजे रेहड़ी पर चाय बना रहा था। इसी दौरान दो लावारिस सांड लड़ते हुए उसकी तरफ आए। जब तक माधाराम खुद को बचा पाता एक सांड़ ने उसको अपने सींगों में उठाकर ऊपर उछाल दिया। इससे वह रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल को उप नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे जयपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उनकी जांच की तो गर्दन की तीन हड्डियां और रीढ़ की हड्डी टूूटी हुई मिली। परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे माधाराम ने उपचार के दौरान जयपुर में दम तोड़ दिया। शनिवार को महेंद्रगढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
प्रशासन लावारिस पशुओं को पकड़े
मृतक माधाराम सैनी के बेटे मुंशीराम ने कहा कि लावारिस गोवंश ने हमारे सिर से पिता का साया छीन लिया। प्रशासन से अनुरोध है कि किसी लावारिस पशु किसी और की जान ले। इससे पहले ही इनको सड़कों से हटाया जाए।
विज्ञापन
जिले में घूम रहे 4500 लावारिस गोवंश
हरियाणा गोसेवा आयोग ने दावा किया था कि 26 जनवरी 2019 को प्रदेश को लावारिस गोवंश मुक्त बना दिया जाएगा। जिले में लगभग 4500 और महेंद्रगढ़ शहर में करीब 500 लावारिस गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। शहर का ऐसा कोई वार्ड या मोहल्ला नहीं है, जिसमें लावारिस गोवंश न हो। लावारिस गायों को काफी हद तक गोशालाओं में भेजा गया है। अब सड़कों पर सांड़ ही घूम रहे हैं।