फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शराब पीकर हंगामा करते बदमाश बबलू समेत 12 युवक गिरफ्तार

शराब पीकर हंगामा करते बदमाश बबलू समेत 12 युवक गिरफ्तार

Fri, 03 May 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर हंगामा करते बदमाश बबलू समेत 12 युवक गिरफ्तार
नारनौल। शराब पीकर हंगामा करते हुए पुलिस ने बुधवार की रात दस बजे 12 युवकों को गिरफ्तार किया। इसमें नामी बदमाश बबलू उर्फ बाबू खायरा शामिल था, जो चीकू गैंग का गुर्गा है। आरोपी पर नारनौल व महेंद्रगढ़ थाने में केस दर्ज है।
विज्ञापन

बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि सरस्वती गार्डन रेवाड़ी रोड के पास कुछ युवक शादी समारोह में आए हैं और शराब पीकर रोड पर हंगामा कर रहे हैं। उनके पास हथियार भी हो सकते है। इस पर सीआईए व थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची। सभी युवक शराब के नशे में रोड पर हुड़दंगबाजी कर रहे थे। पुलिस को देेख युवक भागने लगे। जब पुलिस के रोकने का प्रयास किया तो एक युवक ने एक हवाई फायर भी की। इस पर पुलिस की टीम ने बदमाश बबलू उर्फ बाबू खायरा, पवन कुमार, योगेश, लोकेश, मनीष, योगेश, राहुल चौधरी, तरुण, दीपू सैनी, राहुल, महेंद्र व आरिफ खान अरेस्ट कर लिया। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने सभी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से 11 को जमानत मिल गई। बबलू को पहले से दर्ज मामले में पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed