फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गांव चंदपुरा में चोरों ने एक रात में बैंक समेत तीन जगहों के ताले तोड़े

गांव चंदपुरा में चोरों ने एक रात में बैंक समेत तीन जगहों के ताले तोड़े

Sun, 02 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
गांव चंदपुरा में चोरों ने एक रात में बैंक समेत तीन जगहों के ताले तोड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। गांव चंदपुरा में शुक्रवार की रात चोरों ने तीन जगहों के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने बैंक, मेडिकल स्टोर और आंगनबाड़ी सेंटर को निशाना बनाया। चोर तीनों में से किसी जगह से कैश या अन्य कीमती सामान चोरी करने में सफल नहीं हो पाए। चोर केवल आंगनबाड़ी सेंटर से खाने का सामान चोरी करने में कामयाब हुए। शिकायत पर अटेली थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव चंदपुरा में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा है। सुबह लोगों ने देखा की बैंक का शटर टूटा हुआ है। जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार चोरों ने बैंक के मुख्य गेट के ताले तोड़कर अंदर रखे कैश सेफ को गैस किट से काटने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। बैंक प्रबंधन सुरेश कुमार ने अटेली पुलिस थाने में चोरों के खिलाफ शिकायत दी। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस सुबह बैंक पहुंचकर मौका मुआयना किया। एक्सपर्ट की सहायता से फिंगर प्रिंट लेने का प्रयास किया। बैंक में चोरी की सूचना पाकर बैंक के सीनियर प्रबंधक कैलाश जिलोहा भी बैंक पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। इसके अलावा बदमाशों ने बैंक के पास आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर खाने के सामान ले गए। वहीं, गांव के बस स्टैंड पर एक मेडिकल स्टोर के ताले तोड़ दिया। लेकिन मेडिकल स्टोर में कैश नहीं मिला।
विज्ञापन


बैंक में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए साथ
बैंक में चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। शातिर बदमाश जाते-जाते बैंक में सीसीटीवी और डीवीआर को भी अपने साथ ले गए। चोरों ने अपने पीछे कोई भी सबूत नहीं छोड़ा। ताकि उन्हें पकड़ा जा सके। हालांकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इससे की बदमाशों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
गांव में बैंक व आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी की शिकायत मिली है। बैंक की कैश सेफ को चोर काटने में सफल नहीं हो पाए। चोर सभी बातों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
- श्योताज सिंह, अटेली थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed